प्रधानमंत्री ने मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी

आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"मेघालय के स्थापना दिवस पर मैं राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों के मेहनती स्वभाव के लिए जाना जाता है। भविष्य में राज्य के निरंतर विकास की मैं कामना करता हूं।" 

"मणिपुर के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। भारत के विकास में मणिपुर के लोगों की भूमिका पर हमें बहुत गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

"त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य राष्ट्र की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। मैं कामना करता हूं कि त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"

Previous
Previous

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी

Next
Next

हिमाचल में दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान