प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी

आरएस अनेजा, 21 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने और दुनिया के बेहतर भविष्य को आकार देने में सहयोग करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने श्री डोनाल्ड ट्रंप को आगामी सफल कार्यकाल के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

"मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति @realDonaldTrump को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए उत्सुक हूं। आपको आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!"

Previous
Previous

भारतीय कॉफी की विश्व में बढ़ती मांग, निर्यात 1.29 बिलियन डॉलर तक पहुंचा

Next
Next

प्रधानमंत्री ने मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी