प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया

आरएस अनेजा, 15 जनवरी नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना दृढ़ संकल्प, दक्षता और समर्पण का प्रतीक है। मोदी ने कहा, "हमारी सरकार सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ वर्षों में हमने कई सुधार किए हैं और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

"आज सेना दिवस पर हम भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा के प्रहरी के रूप में खड़ी है। हम उन वीरों के बलिदान को भी याद करते हैं जो हर दिन करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।"

Previous
Previous

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 77वें सेना दिवस पर भारतीय सेना की उत्कृष्ट दक्षता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की

Next
Next

अब इन लोगों को नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स, ये नया नियम हुआ लागू