अब इन लोगों को नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स, ये नया नियम हुआ लागू

अगर आप भी टोल टैक्स देते-देते परेशान हो गए हैं तो आपके लिए काम की खबर है। नए साल पर सरकार ने करोड़ों लोगों को टोल टैक्स से मुक्ति दे दी है। नए साल से सरकार ने उसे लागू कर दिया है। अब 20 km की दूरी पर निजी वाहनों से कोई टोल वसूली नहीं होगी। इस नई व्यवस्था के तहत, सिर्फ वे वाहन जो ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम (GNSS) का उपयोग करते हैं, उन्हें यह राहत मिलेगी। इस नियम को सबसे पहले कुछ हाईवेज पर लागू किया गया है, और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू करनेलागू करने की योजना है।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक नया नियम लागू किया है, जिसमें जीएनएसएस (GNSS) वाले निजी वाहनों को 20 किमी तक टोल नहीं देना होगा। जीएनएसएस (Global Navigation Satellite System) तकनीक का उपयोग करने वाले वाहनों के लिए यह लाभ मिलेगा। इस बदलाव के तहत, जब भी आप टोल रोड का उपयोग करेंगे, तो आपके वाहन में लगे जीएनएसएस सिस्टम के माध्यम से टोल शुल्क आपके खाते से प्रतिकिमी के हिसाब से कटेगा, और 20 किमी तक के मार्ग के लिए कोई टोल वसूली नहीं होगी।GNSS एक सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम है, जिसका उपयोग वाहन के स्थान का पता लगाने और ट्रैकिंग के लिए किया जाता है। GNSS के माध्यम से सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल वसूली को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने का प्रयास किया है। अब आपको हर किलोमीटर के लिए टोल की राशि आपकी यात्रा की वास्तविक दूरी के हिसाब से कटेगी।

Previous
Previous

प्रधानमंत्री ने सेना दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम किया

Next
Next

शराब तो छोड़िए, लिवर के लिए ये 5 फूड्स भी तेजाब से कम नहीं, खाते ही गलने लगता है Liver