विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों में लायी है खुशहाली

विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों में लायी है खुशहाली

घर द्वार पर ही लोगों को दिया जा रहा है स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विज़न को साकार करने का लोगों ने लिया संकल्प


चंडीगढ़, (KK)- हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों में खुशहाली लेकर आयी है। घर द्वार पर ही लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से लोग खुश हैं।  यात्रा के दौरान 41 लाख 64 हजार 673 लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के @2047 विकसित भारत विज़न को साकार करने का संकल्प लेकर यह दर्शाया कि हरियाणा के लोग भी विश्व में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं।

यात्रा के दौरान सांसद, मंत्री, विधायक और अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान भी कराते हैं। यात्रा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाता है। लोग योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ उनका फायदा भी ले रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसको पूरा करने के लिए देश में 16 नवंबर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा हरियाणा में 6,718 ग्राम पंचायतों व शहरों के वार्डों को कवर कर चुकी है।  

स्वास्थ्य शिविरों में लोगों की सेहत की हो रही हैं जांच

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों के सेहत की जांच की जा रही है। शिविरों में निरोगी हरियाणा के अंतर्गत 46 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

किसान, जवान व खिलाड़ियों की धरा हरियाणा विकसित भारत संकल्प यात्रा में लीन

किसानों को दिए जा रहे हैं खेती करने के नए- नए टिप्स


विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विशेषज्ञों द्वारा वर्कशाप भी लगाई जा रही है, जिसमें किसानों को खेती करने के नए-नए टिप्स दिए गए। किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने का  आह्वान किया गया। तिलहन व दलहन की खेती अपनाने की भी सलाह दी गई। इसके अलावा विशेषज्ञों ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की खेती को लेकर चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी प्रकार यात्रा के दौरान 7 हजार से अधिक स्थानीय खिलाड़ियों को विशिष्ट व्यक्तियों के द्वारा उनके परिवारजनों व क्षेत्र के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के बीच सम्मानित किया जा रहा है, जिससे स्पोर्ट्स हब हरियाणा की उभरती खेल प्रतिभाओं में एक नयी ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सही मायनों में प्रदेश के हर गली-मोहल्ले तक पहुँचने में कामयाब रही है और प्रदेश की जनता ने योजनाओं का भरपूर लाभ भी उठाया है।

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Hindi news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

सूरजकुंड मेले में सरकार की वोकल फॉर लोकल योजना चढ़ रही सफलता की सीढ़ियां

Next
Next

पीड़ित 14 घंटे से पहले कर सकते है साइबर क्राइम में शिकायत, बैंक भी ज़िम्मेदारी लें, तभी होंगी त्वरित कार्रवाई