‘‘हम सभी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाएं देना चाहते है और 162 टूटी फूटी पीएचसी और सीएचसी को नया बनाया जाएगा’’- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हम सभी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाएं देना चाहते है और 162 टूटी फूटी पीएचसी और सीएचसी को नया बनाया जाएगा, जिसका टेंडर कर दिया है तथा कुछ जगहों पर कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। श्री विज ने कहा कि इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक मंजूरी 134 सब हैल्थ सेंटर, 2 प्राईमरी हैलथ सेंटर, एक कम्यूनिटी और 37 पब्लिक हैलथ सेंटर की मंजूरी मिल चुकी है।

श्री विज आज यहां विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि यमुनानगर में मुकुंद लाल नागरिक में पी.पी.पी. मोड के तहत कैथ लैब तथा एम.आर.आई सेवाएं स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। परन्तु वर्तमान में, आई.सी.यू. स्थापित करने या रेडियोथेरेपी सेवाएं प्रदान करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। उन्होंने कहा कि कैथ लैब तथा एम.आर.आई सेवाओं के लिए निविदा प्रकिया को अंतिम रुप देने में लगभग 6 महीने का समय अपेक्षित है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैथ लैब सेवाएं वर्तमान में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पी.पी.पी.) मोड के तहत 04 जिलों (अम्बाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, और पंचकूला ) में चल रही है। 03 और जिलों सोनीपत, बहादुरगढ (झज्जर) और यमुनानगर के लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है। निविदा प्रकिया को अंतिम रुप देने के बाद कैथ लैब शुरू सेवाएं होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पी.पी.पी. मोड के अंतर्गत 05 जिलों (अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला) में एम.आर.आई. सेवाएं पहले से ही प्रदान की जा रही हैं। 05 और जिलों (कुरुक्षेत्र, पानीपत, बहादुरगढ, ( झज्जर ) पलवल और चरखी दादरी) के लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है। मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल, यमुनानगर में पी.पी.पी. मोड के तहत एम.आर.आई. सेवाएं स्थापित करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

-------

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कैथल शहर के पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरीय एम.सी.एच. (मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य) विंग स्थापित किया जाना विचाराधीन है। निर्माण कार्य आवश्यक स्वीकृतियां जारी होने के बाद 2 से 3 साल की अवधि में पूर्ण होने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही बनाकर दिया जाएगा।

श्री विज आज यहां विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य में हम आठ स्थानों पर एमसीएच अस्पताल बना रहे हैं जिनमें पंचकूला, पानीपत, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नन्हड (नूंह), कैथल और सिरसा शामिल है।

---------

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अब उपमंडल नागरिक अस्पताल, डबवाली में वर्तमान मनोचिकित्सक को तैनात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपमंडल नागरिक अस्पताल, डबवाली में पहले से ही एक मनोचिकित्सक तैनात है और नशा मुक्ति केंद्र कार्यरत है।

श्री विज आज यहां विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पी.पी.पी. मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करने के लिए निविदा प्रक्रिया में है और निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के बाद सेवाएं प्रदान किए जाने की संभावना है, जिसमें आमतौर पर लगभग 6 महीने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासांउड मशीन आने वाले 6 महीने में लगा दी जाएगी और शायद उससे पहले ही लगा दी जाए।

उपमंडल नागरिक अस्पताल, डबवाली में मनोचिकित्सक की तैनाती के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे पता करेंगें और अगर उन्होंने विधानसभा में कहा था तो इस पर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मनोचिकित्क की विभाग में बहुत कमी है और हमने 29 डाक्टरों को बैंगलोर से मनोचिकित्सक का डिप्लोमा करवाया है तथा 54 मैडीकल अधिकारियों को चण्डीगढ से प्रशिक्षण करवाया जा रहा है।

------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Multilingual

news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

खिलाड़ियों के खिलाफ यौन शोषण के सिर्फ़ 24 मामले आए थे जिसमेें से 17 के केस कोर्ट में चल रहे हैं- गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

*हमें गुरू महाराज के महान बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है और यहीं गुरू तेग बहादुर साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : गृह मंत्री अनिल विज*