खिलाड़ियों के खिलाफ यौन शोषण के सिर्फ़ 24 मामले आए थे जिसमेें से 17 के केस कोर्ट में चल रहे हैं- गृह मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, (KK)- हरियाणा गृह मंत्री श्री अनिल विज ने खिलाडियों के खिलाफ यौन शोषण के संबंध में कहा कि खिलाड़ियों के खिलाफ यौन शोषण के सिर्फ़ 24 मामले आए थे जिसमेें से 17 के केस कोर्ट में चल रहे हैं।

श्री विज आज यहां विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 6 केसों में जाँच के दौरान कोई साक्ष्य नहीं मिला और 4 केस में अभियुक्त के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि संदीप सिंह का केस चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन हैं। लेकिन इस केस के मामले में एडीजीपी ममला सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है और मामला कोर्ट में हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी फ़ैसला आएगा, उस अनुसार कार्रवाई होगी।

-----------

Danik Khabar ( दैनिक खबर )

DanikKhabar is a Multilingual

news website that provides news and updates on various topics such as politics, entertainment, sports, and more.

https://www.danikkhabar.com
Previous
Previous

जहरीली शराब के सेवन से 20 लोगों की मौतों की रिपोर्ट प्राप्त हुई- गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

‘‘हम सभी अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाएं देना चाहते है और 162 टूटी फूटी पीएचसी और सीएचसी को नया बनाया जाएगा’’- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज