आपकी पूँजी, आपका अधिकार
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
देशभर में बैंकों, बीमा कंपनियों, पेंशन खातों और निवेश योजनाओं में पड़ी अनक्लेम्ड वित्तीय पूँजी के त्वरित निपटान और वापसी के लिए केन्द्र सरकार विशेष अभियान चला रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम, जेएलएन कॉलेज, अजमेर में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग की ओर से आयोजित इस अभियान “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” के शिविर में प्रोफेशनल, आमजन, व्यापारियों से अभियान का पूरा लाभ लेने की अपील की।
भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारदर्शिता, जवाबदेहिता और जनहित के मूल्यों पर आधारित नीतियों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान से नागरिकों को अपनी मेहनत की कमाई तक आसानी से पहुँच सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।
डिजिटल युग में सरकार ने तैयार किए तकनीकी प्लेटफॉर्म -
भागीरथ चौधरी ने कहा कि डिजिटल भारत के इस युग में सरकार ने ऐसे तकनीकी प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं, जिनकी मदद से नागरिक अपने पुराने बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों या निवेश सम्बंधी बिना क्लेम वाले धन की जानकारी कुछ ही क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं। यह अभियान वित्तीय समावेशन को नई गति देगा और आमजन को वित्तीय जागरूक बनाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan