यमुनानगर: 50 लाख की हेरोइन के साथ पानीपत के दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी से ला रहे थे खेप

जे कुमार यमुनानगर, 09 मार्च 2026: जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को 520 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई नशीली सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से नशा लाकर हरियाणा के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की फिराक में थे।

गुप्त सूचना पर बाकरपुर में नाकाबंदी एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को 7 मार्च को पुख्ता सूचना मिली थी कि दो तस्कर कार (नंबर HR 26 BT 8089) में सवार होकर यूपी से कलानौर और अमादलपुर के रास्ते जगाधरी की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गांव बाकरपुर की मुख्य सड़क पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रुकवाकर उसमें सवार दो युवकों को काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी राजीव मिगलानी की उपस्थिति में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी जावेद और आसिफ, दोनों के पास से 260-260 ग्राम (कुल 520 ग्राम) हेरोइन बरामद हुई।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड और रिमांड पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला पानीपत के गांव जलालपुर निवासी जावेद और आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जावेद एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही करनाल में चोरी के 14 और यमुनानगर में नशा तस्करी के 8 मामले दर्ज हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस नशा सप्लाई चेन के मुख्य सरगनाओं और स्थानीय खरीदारों का पता लगाएगी।

#YamunanagarPolice #AntiNarcoticsCell #DrugBust #HaryanaPolice #SayNoToDrugs #HeroinSeized #CrimeUpdate #ZeroTolerance #NDPSAct #PublicSafety

Previous

फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में जल्द लगेगी अत्याधुनिक ऑटोमेटिक एक्सरे मशीन, मरीजों को मिलेगी राहत

Next

अंबाला कैंट स्टेशन पर अब मिलेगा लजीज जायका: एंट्री गेट के पास शुरू होगी हाई-टेक फूड वैन