जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक रामबाग मैदान शिव मंदिर अम्बाला शहर में किया जाएगा, 29 नवम्बर को प्रात: हवन यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा। एसडीएम दर्शन कुमार आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे थे।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अदभुत संगम नजर आएगा। कार्यक्रम में तीनों दिन लोक कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 29 नवम्बर को उपायुक्त अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डालेंगे तथा प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन करेंगे। इसी प्रकार 30 नवम्बर को रामबाग मैदान अम्बाला शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम के अंतिम रामबाग मैदान अम्बाला शहर में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा श्लोकों का उच्चारण होगा, गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण कुरूक्षेत्र से लाईव प्रसारण देखने व सुनने को मिलेगा। इसके उपरांत 01 दिसम्बर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए शहरवासियों व आमजन से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
बॉक्स:- एसडीएम दर्शन कुमार ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया और यहां पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।
#ambala #News #haryana #geetajayanati #