गुड़गांव: हाई-सिक्योरिटी एंबियंस मॉल में चोरी; टाइटन शोरूम से उड़ा ले गए सवा 6 लाख की विदेशी घड़ियां
गुड़गांव, 24 अगस्त (अन्नू): साइबर सिटी के सबसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल मॉल में शुमार एंबियंस मॉल स्थित टाइटन के शोरूम से लाखों रुपये की विदेशी घड़ियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गई घड़ियों की कुल कीमत करीब सवा 6 लाख रुपये बताई जा रही है। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने स्टोर मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
स्टोर मैनेजर कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शोरूम में 12 कर्मचारी कार्यरत हैं और स्टोर सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलता है। जब कर्मचारियों ने स्टॉक का मिलान किया तो 4 बहुमूल्य घड़ियां कम पाई गईं।
स्टॉक मिलान में हुआ खुलासा; पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ली कब्जे में:
दो अलग-अलग दिनों में चोरी: जब स्टोर प्रबंधन ने अपने स्तर पर सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की, तो सामने आया कि 2 अगस्त को शाम 5:15 से 6:30 बजे के बीच दो पुरुष और एक महिला स्टोर में ग्राहक बनकर आए और दो महंगी घड़ियां पार कर दीं। इसके बाद 22 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे भी एक महिला और पुरुष ने ठीक इसी अंदाज में घड़ियां चोरी कीं।
पुलिस की कार्रवाई: शिकायत मिलने के बाद डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
#GurugramNews #AmbienceMall #TitanShowroom #MallTheft #GurugramPolice #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
एस.डी. कॉलेज, अंबाला कैंट में शहीद शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर इतिहास विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next