जैसे हम अपने बच्चों की देखभाल करते है उसी प्रकार वृक्षों की देखभाल करें : वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज

अम्बाला, 30 सितंबर। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शास्त्री मंडल ने शहीदी स्मारक के नजदीक वृक्षारोपण का कार्य किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज ने शिरकत की। शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा वरिष्ठ व उपप्रधान विपिन खन्ना जी व महामंत्री बलित नागपाल जी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण में श्री कपिल विज जी ने कहा की जिस प्रकार से हम अपने बच्चों की देखभाल करते हैं और अपने माता-पिता की सेवा करते हैं उसी प्रकार से हमको इन वृक्षों की देखभाल करने के साथ साथ सेवा भी करनी है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा पूरे हिंदुस्तान में मनाया जा रहा है।

माननीय कैबिनेट मंत्री की #अनिलविज जी के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी, शास्त्री मंडल द्वारा  नमो वन के अंतर्गत भाजपा नेता श्री कपिल विज जी ने नगर परिषद चेयरमैन स्वर्ण कौर, उपप्रधान लालता प्रसाद,भाजपा पदाधिकारियों, पार्षद और कार्यकर्ताओं के साथ शहीदी स्मारक के नजदीक पौधा रोपड़ किया।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन  स्वर्ण कौर, उपप्रधान ललता प्रसाद, मार्किट कमेटी चेयरमैन बलविंदर सिंह के अलावा प्रधान प्रवेश शर्मा, उपप्रधान विपिन खन्ना, रवि वर्मा, अरविन्द राणा,  महामंत्री बलित नागपाल व तरविंदर सिंह, दीपक भसीन,  पार्षद बलजिंदर सिंह, पार्षद शशि लोंगिया, गौरव सैनी, प्रियंका मास्टर, पूर्व पार्षद नीलम शर्मा,  सन्नी तुली के साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता पाटिल, सचिव सोनिया देसवाल, मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर, सतीश, नविंदर, दीपक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous

सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा ने अम्बाला छावनी में समाज सेवा में नए आयाम स्थापित किए : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक अक्टूबर को आरएसएस शताब्दी समारोह में भाग लेंगे