खेदड और पानीपत में हम पावर प्लांट लगाने जा रहे हैं और इस बारे में हमारी तैयारी लगभग पूरी - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 19 जून
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा वर्तमान राज्य सरकार की नाकामी के संबंध में दिए गए ब्यान पर प्रतिक्रिया दी है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुडडा साहब को नजर नही आता, कि अभी हाल ही में यमुनानगर में 8 हजार करोड रूपए की थर्मल पावर प्लांट की यूनिट की आधारशिला रखी गई है। इसी प्रकार, खेदड और पानीपत में हम पावर प्लांट लगाने जा रहे हैं और इस बारे में हमारी लगभग तैयारी पूरी है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष का काम बोलने का है परंतु पहले तोल लो, फिर बोलो।
70 साल कांग्रेस ने राज किया और इन्होंने देश को बेरोजगार रखा- विज
कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि 70 साल कांग्रेस ने राज किया और इन्होंने देश को बेरोजगार रखा लेकिन अब ये कुछ को नौकरी दे देंगें।
-
---