नैशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, अम्बाला , नारायणगढ मे 10 मई 2025 को किया जाएगा
अम्बाला, 19 अप्रैल (अभी): सी जे एम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला प्रवीण ने बताया कि नैशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, अम्बाला व सब डिवीजन, नारायणगढ की अदालतों मे दिनांक 10 मई 2025 को किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत मे नैशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं. 0171-2532142 व 9991112660 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत मे बिजली, पानी इत्यादि संबधित लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत मे समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नही होती जिससे समय व धन की बचत होती है।
Previous
अम्बाला में एजेन्सियों ने 166181.3 मीट्रिक टन गेहूॅं के खरीद कार्य को किया पूरा - उपायुक्त अजय सिंह तोमर
Next