03/04/25

Waqf Bill: आप सांसद संजय सिंह बोले: 'यह बिल धार्मिक संपत्तियों पर कब्जा करने की शुरूआत है'

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (अभी): लोकसभा ने बुधवार रात करीब एक बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। सदन ने विपक्ष के सभी संशोधनों को भी ध्वनिमत से खारिज कर दिया। विपक्षी सांसद एनके प्रेमचंद्रन के संशोधन प्रस्ताव पर रात सवा बजे मतदान हुआ, जो 231 के मुकाबले 288 से खारिज हो गया। इसमें बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्य न रखने का प्रस्ताव था। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। अब विधेयक आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा।


वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "हमने इस बिल का JPC में भी विरोध किया, कल लोकसभा में भी विरोध दर्ज करवाया और आज जब यह बिल राज्यसभा में आएगा तो यहां पर विरोध करेंगे। यह बिल भारत के संविधान के खिलाफ है। जब बाबा साहेब अंबेडकर और भारत के संविधान को ही नहीं माना जा रहा तो वास्तव में देश में लड़ाई, झगड़े और विवाद खड़ने के उद्देश्य से यह बिल लाया गया है। यह बिल धार्मिक संपत्तियों पर कब्जा करने की शुरूआत है।"

Previous

नगर परिषद उप-प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से वरिष्ठ पार्षद ललता प्रसाद का नाम प्रस्तावित

Next

आगरा से अलीगढ़ तक बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, एक घंटे का होगा सफर