धान घोटाले के खिलाफ चढूनी का जोरदार प्रदर्शन; 22 लाख टन गबन का आरोप लगाते हुए कुरुक्षेत्र में बुलाई विशेष बैठक

जे कुमार यमुनानगर, 17 जनवरी 2026: हरियाणा में कथित धान घोटाले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में आज यमुनानगर की सड़कों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को अपना मांग पत्र सौंपा।

मीडिया से मुखातिब होते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में लगभग 22 लाख टन धान का घोटाला हुआ है, जिसमें बाहर से चावल मंगवाकर सरकारी कोटे में हेराफेरी की गई है।

चढूनी ने खुलासे के क्रम में बताया कि उनके संगठन ने 2 लाख एकड़ का ऐसा फर्जी पोर्टल डेटा पकड़कर सरकार को दिया है जिसमें नदियों और रिहायशी कॉलोनियों की जमीनों को भी धान उत्पादक क्षेत्र के रूप में दर्ज किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में धान को मात्र 1400 रुपये में खरीदा गया और बाद में उसे 2400 रुपये में बेचकर भारी मुनाफा कमाया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि करनाल में इस मामले में कुछ प्रशासनिक कार्रवाई जरूर हुई है, लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस बड़े भ्रष्टाचार को दबाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

#HaryanaPaddyScam #GurnamSinghCharuni #FarmersProtest #YamunanagarNews #PaddyScam2026 #BKUCharuni #KurukshetraMeeting #AgricultureCrisis #CorruptionFreeHaryana #FarmerUnity #PipliRally #HaryanaNews

Previous

कड़ाके की ठंड में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने बेसहारा लोगों को दी कंबल की गर्माहट

Next

अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड का बड़ा कदम: अब पेड़ों की सुरक्षा के लिए जारी होंगे विशेष नंबर, कंक्रीट से मुक्त होंगी जड़ें