उपराष्ट्रपति 5 मार्च को सिरसा (हरियाणा) के दौरे पर रहेंगे
आरएस अनेजा, 04 मार्च नई दिल्ली
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 5 मार्च, 2025 को सिरसा, हरियाणा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति माता हरकी देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं जेसीडी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में सत्र 2022 से 2024 तक के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर 400 से अधिक विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करेंगे।
विद्यार्थियों को डिग्री वितरण के साथ-साथ मुख्य अतिथि द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए यूनिवर्सिटी के नियमानुसार ड्रेस कोड रखा गया है।
---------------