28/08/26

'समर्थक': भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत, 'आत्मनिर्भर भारत' की ओर एक और बड़ा कदम

आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली - लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एल&टी), कट्टुपल्ली द्वारा निर्मित पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत (एमपीवी) 'समर्थक' भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

इस जहाज में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और इसे एक बहु-उपयोगी परीक्षण और मूल्यांकन प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है। साथ ही, इस जहाज को समुद्री निगरानी और टोह लेने, अपतटीय गश्त करने और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहायता व आपदा राहत कार्यों में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस जहाज का नाम बहुत सोच-समझकर 'समर्थक' रखा गया है, जिसका अर्थ है 'समर्थन करने वाला'। यह नाम कई मिशनों में भरोसेमंद मददगार के तौर पर जहाज की भूमिका को दर्शाता है। अपने नाम के अनुरूप, 'समर्थक' केवल एक खास काम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई तरह की गतिविधियों में मदद करने के लिए बनाया गया है, जो इसे सही मायने में एक बहु-उद्देशीय पोत बनाता है।

'समर्थक' की सुपुर्दगी भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत’ विजन की फिर से पुष्टि करता है। यह जहाज भारत के आत्मनिर्भर घरेलू रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक प्रमाण है।

Previous

हिंद महासागर में बढ़ेगी स्थिरता: श्रीलंकाई नौसेना प्रमुख को साउथ ब्लॉक में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, ट्रेनिंग और रक्षा सहयोग पर चर्चा

Next

CTTC भुवनेश्वर ने युवाओं को समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के ज़रिए हजारों इंजीनियरिंग छात्रों को ट्रेनिंग दी