13/11/25

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर 13 नवम्बर को होगी यूनिटी मार्च पदयात्रा

जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 13 नवम्बर को प्रातः 8 बजे मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन अम्बाला के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य पदयात्रा (यूनिटी मार्च) का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा अम्बाला शहर स्थित हर्बल पार्क से प्रारंभ होगी |

मेरा युवा भारत कार्यक्रम की जिला अधिकारी सुरमयी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में स्कूली विद्यार्थी, युवा, खिलाड़ी एवं आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह पदयात्रा हर्बल पार्क से आरंभ होकर पुलिस लाइन चौक, पुलिस डीएवी स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, जगाधरी गेट से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल हर्बल पार्क पर आकर संपन्न होगी।

यात्रा के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम दर्शन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रहे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के महान एकता पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करें और एकता व अखंडता का संदेश समाज में फैलाएं।

Previous

आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार 13 नवम्बर 2025

Next

एम पी एच डब्ल्यू वर्ग की सभी मांगे जायज , पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा : शर्मिला देवी