30/06/25

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून से 5 जुलाई तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी

आरएस अनेजा, 30 जून नई दिल्ली

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून से 5 जुलाई 2025 तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग से भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

स्पेन के सेविले की अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में, केंद्रीय वित्त मंत्री संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (FFD4) में भाग लेंगी और भारत की ओर से एक बयान देंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री सेविले में “FFD4 परिणाम से कार्यान्वयन तक: सतत विकास के लिए निजी पूंजी की क्षमता को अनलॉक करना” पर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंच नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी और मुख्य भाषण भी देंगी। FFD4 के दौरान, श्रीमती सीतारमण जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों और यूरोपीय निवेश बैंक (EIB) के अध्यक्ष से मिलेंगी।

पुर्तगाल के लिस्बन की अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में, केंद्रीय वित्त मंत्री की पुर्तगाल के वित्त मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की उम्मीद है; इसके अलावा प्रमुख निवेशकों और प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी करेंगी।

रियो डी जेनेरियो में, केंद्रीय वित्त मंत्री भारत के गवर्नर के रूप में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी और ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक (एफएमसीबीजी) में भी भाग लेंगी।

एनडीबी बैठकों के हिस्से के रूप में, श्रीमती सीतारमण एनडीबी फ्लैगशिप गवर्नर्स सेमिनार के दौरान “ग्लोबल साउथ के लिए एक प्रीमियर बहुपक्षीय विकास बैंक का निर्माण” पर एक संबोधन भी देंगी।

एनडीबी बैठकों के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया और रूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

****

Previous

प्रसारण तंत्र का विकास कर राजस्थान को बनाएंगे पावर हब, डेढ़ साल में 44 नए जीएसएस स्थापित हुए-ऊर्जा मंत्री

Next

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया