अम्बाला में भविष्य की चुनौतियों के लिए बाढ़ प्रबंधन की तैयारी शुरू; उपायुक्त ने ली संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक
अम्बाला, 12 दिसम्बर (अभी) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय में बाढ़ प्रबंधन के तहत किए जाने वाले कार्यों बारे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके उनके साथ एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग मनीष शर्मा मौजूद रहे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधन के तहत जो कार्य एवं योजनाएं बनाई जानी हैं उसकी जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिए कि वर्षा के दिनों में जहां-जहां पर जल भराव या अन्य स्थिति उत्पन्न हुई थी उसको ध्यान में रखते हुए रूपरेखा तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि उसके तहत कार्य को करवाया जा सके और आमजन को जल भराव की स्थिति से निजात दिलवाई जा सके। उन्होंने सम्बन्धित एसडीएम को भी कहा कि सिंचाई विभाग व अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत जो योजनाएं बनाई गई हैं उन योजनाओ की रूपरेखा की जानकारी लें और यह भी ध्यान रखें कि यदि इन कार्यों के तहत ओर कार्यों एवं परियोजनाओं को जोड़ा जाना है उस कार्य को भी करवाएं। उन्होंने बैठक के दौरान सम्बन्धित विभागों को यह भी कहा कि बाढ़ प्रबंधन के तहत बेहतर समन्वय बनाकर रूपरेखा तैयार करें ताकि जल भराव की स्थिति से निपटा जा सके।
उपायुक्त ने बैठक के क्रम में यह भी कहा कि सिंचाई विभाग जहां बाढ़ प्रबंधन के तहत योजनाओं की रूपरेखा तैयार करता है वहीं वह डिवीजन लैवल पर रिजर्व पम्पों की व्यवस्था भी हो, ऐसी रूपरेखा भी बनाए ताकि यदि कहीं पर पम्पों की आवश्यकता हो तो वहां पर भिजवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सैक्टर 34 अम्बाला छावनी, अम्बाला शहर वाटिका के नजदीक, सद्दोपुर के पास, भुन्नी गांव, शाहपुर के पास योजना के अनुरूप बेहतर रूपरेखा तैयार करनी है ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ-साथ जहां-जहां से रिंग रोड़ निकल रही है वहां पर भी सम्बन्धित क्षेत्रों के पानी की डायरैक्शन को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाएं ताकि भविष्य में जल भराव की स्थिति पैदा न हों। उन्होंने शहजादपुर के नजदीक भी बरसाती पानी निकासी के लिए चर्चा करते हुए कहा कि यहां पर भी रूपरेखा बनाएं और इसे बाढ़ प्रबंधन के कार्यों में शामिल करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर बाढ़ प्रबंधन के तहत रूपरेखा तैयार करें।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता संदीप, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता सलीम, कार्यकारी अभियंता हुडा विभाग के साथ-साथ नगर निगम, नगर परिषद व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
#FloodManagement #AmbalaAdministration #AjaySinghTomar #MonsoonPreparation #WaterLoggingSolution #IrrigationDepartment #AmbalaDevelopment #DisasterPreparedness #FloodReliefPlanning #InfrastructureUpdate #HaryanaGovt #CitizenSafety