03/05/25

केन्द्रीय गृह सचिव ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से अगले आठ दिनों के लिए हरियाणा की तत्काल पानी की जरूरतों पर चर्चा के लिए बैठक की

आरएस अनेजा, 03 मई नई दिल्ली

भारत सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तत्काल पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरियाणा को 8 दिनों के लिए अतिरिक्त 4500 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने के भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के निर्णय को लागू कराने के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार और BBMB के साझेदार राज्यों अर्थात पंजाब, राजस्थान और हरियाणा और BBMB के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस मामले पर चर्चा/विचार-विमर्श किया गया और यह सलाह दी गई कि BBMB के निर्णय को लागू किया जाए, जिसके तहत हरियाणा के लिए भाखड़ा बांधों से अगले 08 दिनों के लिए 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाए ताकि उनकी तत्काल पानी की आवश्यकताएं पूरी हो सकें। यह भी सहमति बनी कि बांधों के भरने की अवधि के दौरान BBMB पंजाब को उनकी किसी भी अतिरिक्त आवश्यकता को पूरा करने के लिए यह अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराएगा। BBMB हरियाणा को अतिरिक्त पानी जारी करने के कार्यान्वयन की रूपरेखा तैयार करने के लिए तुरंत बोर्ड की बैठक बुलाएगा।

***

Previous

भारत और डेनमार्क ने नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए

Next

नए वायु सेना उपप्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने पदभार ग्रहण किया