27/05/25

केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सिंदूर यात्रा रैली में की शिरकत

एन.एस. बाछल, 27 मई, जयपुर।

केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर शहर में निकाली गई सिंदूर यात्रा रैली को शहीद स्मारक से तिरंगा झण्डा लहराकर रवाना किया। रैली में बडी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। रैली अलवर में शहीद स्मारक से मन्नी का बड, पुलिस कंटोल रूम, बस स्टैण्ड होते हुए विवेकानन्द चौक (अशोका टाकिज) पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। 

केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को उनके घर में घूसकर सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भारत माता की तरफ गलत नजरों से देखने वाले देश के दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानती है।  

Previous

'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत वैज्ञानिक किसानों से करेंगे सीधा संवाद, 29 मई से 12 जून तक आयोजित होगा अभियान

Next

बालकों को ड्रग्स के कुप्रभावों की जानकारी देने के संबंध में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया— बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में बैठक का आयोजन