10/06/25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों में हमारी जीडीपी विश्व में चौथे नंबर पर पहुंची : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

आरएस अनेजा, 10 जून अम्बाला।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि भाजपा की 11 साल में कोई उपलब्धि नहीं है पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि 11 साल में हमारी जीडीपी जापान को क्रॉस करते हुए चौथे नंबर पर आ गई है, क्या ये राहुल गांधी को नजर नहीं आता। 11 साल पहले हम डिफेंस का सामान विदेशों से आयात करते थे लेकिन अब निर्यात कर रहे हैं। आज भारत की विश्वभर में मांग है। हमारे देश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का पाकिस्तान में क्या असर हुआ है वह राहुल गांधी पाकिस्तान से जाकर पूछ सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान तो राहुल गांधी का अच्छा दोस्त है।


मंत्री अनिल विज ने कहा हमने देशभर में सड़कों का नेटवर्क चार गुणा बढ़ा है, हमने कांग्रेस के मुकाबले तीन गुणा ज्यादा मेडिकल कॉलेज बनाए, हमने दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब पुल बना कर धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को रेल लिंक जोड़ दिया है। आज जब प्रतियोगी परीक्षा में सवाल पूछा जाएगा कि दुनिया का सबसे ऊंचा पुल भारत में है तो उससे देश को कितना गर्व होगा।

मुस्लिम महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए तीन तलाक कानून खत्म किया गया : मंत्री अनिल विज

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ काम कर रही है तीन तलाक व अन्य कानून मुसलमान विरोधी है पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए तीन तलाक कानून खत्म किया गया है। यह कोई हिंदुस्तान में नहीं और भी कई मुस्लिम देशों में है। हमने मुस्लिम समुदाय के जीवन को सुधारने के लिए तीन तलाक को खत्म किया।


---------------------------------------

Previous

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी और बढ़ाने के लिए वार्ता की

Next

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को इतिहास याद कराया, सिंधु जल बंटवारे से इमरजेंसी लगाने तक कांग्रेस के गलत फैसलों को गिनवाया