ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को इतिहास याद कराया, सिंधु जल बंटवारे से इमरजेंसी लगाने तक कांग्रेस के गलत फैसलों को गिनवाया
अम्बाला, 10 जून।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि भाजपा 2047 के सपने बेच रही है पर तंज कसते हुए कांग्रेस को उसका इतिहास याद कराया।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने आजादी के बाद 70 साल में कांग्रेस ने देश के साथ क्या-क्या किया वह बताते हुए कहा कि सिंधु नदी जो हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक नदी है जिसका पानी पीकर हम हिंदू हुए हैं उसका इस पार्टी के प्रथम प्रधानमंत्री ने जवाहरलाल नेहरू ने 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया जबकि हमारे देश के खेत प्यासे है।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगा दिया जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होकर भी अलग हो गया। हमारी फौजें जब पीओके में आगे बढ़ रही थी तब जवाहरलाल नेहरू ने यूएन में जाकर सीजफायर करा दिया। इसी तरह कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रोंदते हुए देश में इमरजेंसी लगाई व डेढ़ लाख लोगों को उठा-उठाकर जेल में डालकर उनकी नसबंदी करवाई। यह कांग्रेस का इतिहास है।