आपरेशन हाॅट स्पाॅट डोमिनेशन के तहत थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाँदी के गहने, 04 मोबाईल, बाइक बरामद
जे कुमार अम्बाला 21 दिसम्बर 2025 : अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत थाना महेशनगर में दर्ज चोरी मामले में सीआईए-2 निरीक्षक अनिल कुमार व उप निरीक्षक अमृत लाल व टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय कुमार निवासी गाँव बिहटा थाना साहा जिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी से चांदी के गहने, 4 मोबाईल फोन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद की किये गये।
इस मामले में सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीडित महिला ने 7 दिसम्बर 2025 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 दिसम्बर 2025 को रामपुर मोड नजदीक धर्मशाला में स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपी ने चाँदी के जेवरात, मोबाईल फोन व नकदी चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
#ambala #News #under-operation-hot-spot #arrested-in-a-theft-case #phones-bike-recovered