असम में सुखोई 30MKI क्रैश में दो पायलट शहीद, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

आरएस अनेजा, 6 मार्च नई दिल्ली - भारतीय वायुसेना (IAF) का एक सुखोई Su-30 MKI लड़ाकू विमान गत शाम को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए हैं।

विमान असम के जोरहाट से लगभग 60 किमी दूर कार्बी आंगलोंग के पहाड़ी और जंगली इलाके में क्रैश हुआ।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

विमान का मलबा घने जंगलों के बीच मिला है, जहाँ वायुसेना और स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

विमान ने जोरहाट एयरबेस से शाम 7:42 बजे एक प्रशिक्षण मिशन (training mission) के लिए उड़ान भरी थी, जिसके तुरंत बाद इसका रडार संपर्क टूट गया। हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर ने अपनी जान गंवा दी

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दोनों जांबाज पायलटों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

Previous

असम को ₹4,500 करोड़ की सौगात: पीएम मोदी ने कोकराझार को दिया विकास का 'डबल इंजन', 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

Next

मिजोरम में रेल क्रांति: पंजाब से सैरांग पहुँची पहली खाद्यान्न मालगाड़ी, विकास की नई पटरी पर राज्य