हरियाणा से मानसून की विदाई: 21 जिलों से मानसूनी हवाएं रवाना; रात में 'गुलाबी ठंड' की आहट, दिन में तपेगा पारा
हरियाणा/मौसम, 24 सितंबर (अन्नू): हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यमुनानगर के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के लगभग 21 जिलों से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है।
मानसून के विदा होते ही प्रदेश के मौसम में दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की गुलाबी ठंड ने दस्तखत दे दी है।
मौसम का हाल और तापमान का ब्योरा:
दिन में धूप की तल्खी, गुरुग्राम रहा सबसे गर्म:
बारिश थमने और आसमान पूरी तरह साफ होने के कारण दिन में धूप का प्रभाव बढ़ गया है। औसतन अधिकतम तापमान में 0.1°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7°C अधिक है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.2°C गुरुग्राम में दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में दिन का पारा 33°C से 37°C के बीच बना हुआ है।
रातों में गुलाबी ठंड की दस्तक:
मानसून जाते ही रात के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट आई है।
प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 20.8°C रेवाड़ी (बावल) और पंचकूला में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ में रात का पारा 21.1°C रहा।
28 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय:
आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि 26 और 27 सितंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
#HaryanaWeather #MonsoonWithdrawal #HaryanaWeatherUpdate #IMDAlert #PinkCold #GurugramWeather #Panchkula #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
सोनीपत: एसीबी का बड़ा एक्शन; स्कूल का बिल पास करने के नाम पर ₹2.93 लाख रिश्वत लेते जेई और एसडीओ गिरफ्तार
Next