आज दो मार्च के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 02 मार्च नई दिल्ली
हरियाणा में निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो चुका है।
33 स्थानीय निकायों में छोटी सरकार चुनने की घड़ी आ गई है। स्थानीय निकायों के पहले चरण में आज (रविवार) को होने वाले मतदान में सात निकायों में विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव भी होंगे। कुल 40 स्थानीय निकायों में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। हालांकि, मतदाताओं को नतीजों के लिए 12 मार्च तक इंतजार करना होगा। नौ मार्च को पानीपत नगर निगम के चुनाव होने हैं, जिसके बाद सभी निकायों के चुनाव परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। अधिकतर निकायों में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है, जबकि कुछ जगह त्रिकोणीय मुकाबला है। अंबाला और गुरुग्राम में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा कोई प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं है।
आज के अन्य समाचार
सवा लाख अस्थाई कर्मचारियों को मिलेगी जॉब सिक्योरिटी, आउटसोर्सिंग पॉलिसी वन के तहत नौकरी
पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री का कड़ा एक्शन: चार डीएसपी और तीन एसएचओ सहित 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे की मांगी रिपोर्ट
हरियाणा में सूटकेस के अंदर युवती की लाश मिली; हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, फ्लाईओवर के पास लावारिस पड़ा था सूटकेस, पुलिस पहुंची
प्रदेश में ओलंपिक,एशियाई व कॉमनवेल्थ खेलों के लिए बनेंगी नर्सरियां, शिक्षण संस्थान,पंचायत व निजी खेल संस्थान कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा में अंबाला कोर्ट में चलीं गोलियां; दहशत में आए वकील और लोग, मौके पर भारी पुलिस बल, परिसर की घेराबंदी की गई, पढ़ें खबर
पंचकूला में एयर फोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी की डिजिटल अरेस्ट
साइबर अपराधियों ने सीबीआई, ईडी और पुलिस का खौफ दिखा कर ऐंठ लिए 13.20 लाख युवक ने शेयर ट्रेडिंग में युवक ने गंवाए 8 लाख
फरीदाबाद प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर सेमीनार का आयोजन
इतिहास
1498 : पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।
1807 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास किया, जिससे देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई। इसे दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में अहम कदम माना जाता है।
1931 : सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म, जिन्हें सुधारों की शुरुआत के लिए जाना जाता है।
1969 : ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है।
1970 : रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के साथ अपना अंतिम संपर्क समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया।
1991 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उप मंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत।
2008 : पाकिस्तान के डेरा आदमखेल में स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ बल के गठन पर विचार के लिए बुलाई गई कबीलों के बुजुर्गों की बैठक में बम फटने से 42 लोगों की मौत और 58 घायल।
2009 : निर्वाचन आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 5 चरणों में 16 अप्रैल से 13 मई के बीच कराने का ऐलान किया।
2023: संयुक्त राष्ट्र ने जिनेवा बैठकों में भगोड़े नित्यानंद के कैलासा का ‘अप्रासंगिक’ अभिवेदन खारिज किया।
2024: भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना आईटीएफ महिला ओपन की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में गैर वरीय येओनवू कू से सीधे सेटों में हार गईं लेकिन कजाकिस्तान की जोड़ीदार झिबेक कुलम्बायेवम के साथ युगल खिताब जीतने में सफल रहीं।