25/07/25

सीईटी की लिखित परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध : डीसी अजय तोमर

अम्बाला, 25 जुलाई - सीईटी की लिखित परीक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। अभ्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके है।

यह जानकारी डीसी अजय सिंह तोमर ने चण्डीगढ़ से वीसी की अध्यक्षता कर रहे पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया को दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने परीक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि 26 व 27 जुलाई को दोनों दिन दो चरणों में सीईटी की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी में 15 लोकेशन पर 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं तथा सुरक्षा के चाक-चौबंद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिला खजाना कार्यालय से समय अनुसार प्रश्र पत्रों को पुलिस की सुरक्षा के साथ परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और परीक्षा उपरांत इन पेपरों पर कोलैक्शन सैंटर तक पहुंचाया जाएगा।
डीसी ने यह भी बताया कि परीक्षा को नकल रहित व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। धारा 163 के आदेश भी जारी किए गए हैं जिसके तहत परीक्षा केन्द्रों के नजदीक कोचिंग सैंटर के साथ-साथ फोटोस्टेट मशीनें भी बंद रहेंगी। स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा केन्द्रों में जैमर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके साथ-साथ यहां पर मैडिकल कैंप व दिव्यंाग अभ्यार्थियों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी रहेगी। अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। शटल बस सुविधा की उपलब्ध रहेगी। उपायुक्त ने इस मौके पर लोगों से भी आग्रह किया कि 26 व 27 जुलाई को बाहर यात्रा करने से परहेज करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
इस मौके पर एडीसी महेन्द्र पाल, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम अमन कुमार,नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, जिला खजाना अधिकारी सुनीता गौस्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#ambala #cet #currentnews #haryana

Previous

जिम्बॉब्वे में अलवर की प्रतिष्ठित सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट घोषित किये जाने का रखा प्रस्ताव

Next

सामान्य यात्री अब 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के विभिन्न शहरों में सीईटी परीक्षा में सेवाएं देने वाली बसों में सफर कर सकेंगे : परिवहन मंत्री अनिल विज