आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 06 मार्च नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे।
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
केंद्र सरकार ने आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत पहल की शुरुआत की है।
वित्त वर्ष 2024-25 में फरवरी तक वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल उत्पादन में 32% से अधिक की वृद्धि हुई।
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 6 मार्च को हैदराबाद में तेलंगाना के क्षेत्रीय कार्यालय और बंजारा हिल्स के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। आवेदन और नामांकन MyGov प्लेटफॉर्म के माध्यम से 31 मार्च, 2025 तक या उससे पहले जमा किए जा सकते हैं।
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने उत्तराखंड में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोपवे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी।
भारत सरकार ने वाणिज्य विभाग में अपर सचिव श्री अजय भादू को सरकारी ई-मार्केटप्लेस का CEO नियुक्त किया।
केयरएज रेटिंग्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का हाउसिंग फाइनेंस मार्केट अगले 6 वर्षों में दोगुना से ज्यादा हो जाएगा।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले छह वर्षों में महिला बेरोजगारी दर तेजी से घटकर मात्र 3.2 प्रतिशत रह गई है।
हरियाणा
चंडीगढ़ - बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने बुलाई बैठक
कांग्रेस विधायकों की बुलाई गई बैठक, शाम 5:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में होगी मीटिंग
चंडीगढ़ - बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक
विधानसभा सचिवालय में होगी सर्वदलीय बैठक , दोपहर 3:00 बजे होगी शर्म डालिए बैठक, बैठक के लिए सभी दलों को भेजी गई सूचना
चंडीगढ़ - हरियाणा विधानसभा में BAC की बैठक
विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण करेंगे बैठक की अध्यक्षता, बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी रहेंगे मौजूद, डिप्टी स्पीकर कृष्णा मिड्ढा भी रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज गुरुग्राम दौरा
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करेंगे बैठक, जिले के विकास कार्यों पर करेंगे चर्चा , CRPF के दीक्षांत परेड समारोह में होंगे शामिल
इतिहास
1902- स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
1902- मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई थी।
1915 -आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले थे।
1924 - 6 मार्च के दिन ही इस्मेत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनाई थी।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की थी।
1947 - भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाए जाने का विरोध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने की घोषणा की थी।
1947 - बॉम्बे से इकनोमिक टाइम्स का संपादन शुरू हुआ था।
1957 - घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1961 -भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ था।
1967 - जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची थीं।
1983 - यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई थी।
1990 - आज ही के दिन भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
1991 - प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
1995 - महान पत्रकार अरुण तम्हांकार का निधन हुआ था।
1998 - हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
2004- उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।
2009-भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।