आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 9 जुलाई
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
भारत की सुरक्षा पर मंडरा रहा नया खतरा! CDS चौहान ने चीन-पाक-बांग्लादेश गठजोड़ को बताया चिंताजनक
नौसेना को मिलेगी परमाणु ताकत भारत ने दो न्यूक्लियर पनडुब्बियों को दी मंजूरी,...
ईरान ने स्वीकारा बड़ा नुकसानः इजराइल के साथ युद्ध में 1060 मौतें. सरकार ने जारी नया आंकडा
हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर गायक उदित नारायण ने दिया बयान, कहा- सभी भाषाओं का होना चाहिए सम्मान
छांगुर बाबा का राइट हैंड मोहम्मद अहमद खान फरार, पुणे में छुपी बड़ी आलीशान प्रॉपर्टी, कई अपराधों में है वांछित
डीएमके के सिनियर नेता को कड़ी चेतावनी, खुद को राजा समझते हैं, हिंदुओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले मंत्री को HC की फटकार
PM मोदी की वैश्विक प्रतिष्ठा में एक और तमगा, ब्राजील ने दिया सर्वोच्च सम्मान
पुलवामा हमले में AMAZON से खरीदा गया विस्फोटक, FATF की रिपोर्ट में खुलासा
Trump Tariff Bomb: ट्रंप की एक और धमकी, 1 अगस्त से शुरू होगा टैरिफ का भुगतान, कोई एक्सटेंशन नहीं
Gopal Khemka Murder: अशोक साव ने कराया गोपाल खेमका का मर्डर, 4 लाख में हुई थी डील
NIA की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार
PM Modi UK Visit: इसी महीने ब्रिटेन दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच FTA पर हस्ताक्षर की संभावना
Nepal PM on Lord Ram: 'भगवान श्रीराम नेपाल में जन्मे, प्रचार में डर-झिझक महसूस न करें'; ओली ने फिर दोहराई बात
झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर, खातों से लाखों का लेनदेन:ठगों ने फ्री पैनकार्ड और 5 हजार रु. का लालच देकर खुलवाए 99 हजार फर्जी खाते
छांगुर बाबा पर सीएम योगी का पहला रिएक्शन, कहा- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने
भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य किया निर्धारित : पीएम मोदी
एक्स ने कहा है कि इंटरनेशनल समाचार समूह रॉयटर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश भारत सरकार ने दिया था.
अमेरिका ने की जापान-दक्षिण कोरिया के सामानों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा, नीति के तहत किए यह निर्णय
विंबलडन टेनिस : नोवाक जोकोविच 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में, भारत के युकी-गैलोवे की जोड़ी हारी
मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान मिला, अबतक 26 इंटरनेशनल अवॉर्ड; PM बोले- 5 साल में आपसी ट्रेड ₹1.70 लाख करोड़ करने का टारगेट
PM मोदी को ब्राजील ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित, प्रधानमंत्री बोले- 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का पल
ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में भारत और ब्राजील के बीच कई अहम समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते दोनों देशों के बीच व्यापार, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं
ट्रेड यूनियन्स का दावा-25 करोड़ कर्मचारी आज हड़ताल पर, बैंक और डाकघर में काम बंद रहेगा, परिवहन सेवाएं ठप हो सकती हैं
देश में हर चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
अब भारत के दुश्मनों की खैर नहीं, एक्सटेंडेड रेंज एंटी सबमरीन रॉकेट का यूजर ट्रायल सफल;
FATF का खुलासा: पुलवामा के लिए ऑनलाइन खरीदा गया विस्फोटक, गोरखपुर में आतंकी को ऑनलाइन मुहैया कराए गए थे पैसे
मल्लिकार्जुन खरगे की फीसली जुबान -खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल', भाजपा की मांग- माफी मांगें
गौरव भाटिया ने कहा कि 'मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को मुर्मा जी बुलाते हैं और पूर्व राष्ट्रपति जी राम नाथ कोविंद जी को 'कोविड' बुलाते हैं। खरगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भू-माफिया बताते हैं, कहते हैं, ये हमारी जमीन और जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं। राहुल गांधी के इशारे पर रिमोट कंट्रोल वाले अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी और संविधान विरोधी बयान दे रहे हैं
बीएमसी ने मुंबई में कारनैक ब्रिज का नाम 'सिंदूर' रखा; सफल सैन्य अभियान के सम्मान में फैसला
प्रेस और सोशल मीडिया से दूर रहो, महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर राज ठाकरे का MNS नेताओं को फरमान
फास्टैग ने भर दी सरकार की झोली! टोल कलेक्शन में 19.6% का रिकॉर्ड इजाफा
रिटेल निवेशकों के शेयर बाजार में ₹1.06 लाख करोड़ डूबे, डेरिवेटिव्स सेगमेंट में 10 में से 9 ट्रेडर घाटे में, सेबी ने नई रिपोर्ट जारी की
बिल गेट्स टॉप 10 अरबपतियों की सूची से बाहर, दौलत में आई बड़ी गिरावट
मौसम का हाल: हिमाचल के सात जिलों में बाढ़ का अलर्ट, बंगाल-महाराष्ट्र में जोरदार बारिश; कई बड़ी नदियां उफान पर
ट्रम्प भारत समेत BRICS देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे, कहा- डॉलर राजा है, इसे चुनौती देने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
इतिहास
1816 : अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1819 : सिलाई मशीन के आविष्कारक इलियास होवे का जन्म।
1875 : बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।
1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना
1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2002 : ‘आर्गेनाइजेशन ऑफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।
==============================