12/03/25

दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 24 बांग्लादेशी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 मार्च (अभी): दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक ऑपरेशन के दौरान 12 से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। इनके पास से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के दक्षिणी जिले में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जो अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। इन सभी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान इन बांग्लादेशियों के पास से कई अवैध कागजात भी बरामद किए हैं।

Previous

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने हमीरपुर कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमए हिस्ट्री व पॉलिटिकल साईंस शुरू करने की घोषणा की

Next

हिमाचल में फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय में जैविक नमूनों के संग्रह और संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित