आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 08 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
'उन्होंने जैसे को तैसा किया है...', भारत द्वारा PAK पर की गई एयर स्ट्राइक पर बोलें ट्रंप
कतर के अमीर ने PM मोदी से फोन पर की बात, कहा- आंतकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हम आप के साथ
अलर्ट मोड ON: जम्मू से जैसलमेर तक उड़ानें बंद, सेना के लिए रास्ता साफ, 16 शहरों की उड़ानों पर लगा ताला
भारत के खिलाफ PAK सेना ने मांगी जवाबी कार्रवाई की इजाजत, शहबाज बोले- आर्मी को पूरा अधिकार
पाकिस्तान के टूटने का खतरा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरे मिशन पर जुटे डोभाल-जयशंकर, ट्रंप ने की मध्यस्थता की पेशकश
ट्रंप ने फिर की भारत और पाकिस्तान में मध्यस्थता की पेशकश, बोले- दोनों देशों से हमारे अच्छे संबंध
Operation Sindoor: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, नागरिक इलाकों में गोलाबारी, कम से कम 15 भारतीयों की मौत, 43 घायल
ऑपरेशन सिंदूर पर चीन का दुष्प्रचार, भारत ने दिया करारा जवाब-डियर Global Times फेक न्यूज न फैलाएं
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मसूद अजहर के परिवार में मातम, बहन-बहनोई और भांजा-भांजी समेत 14 लोग मारे गए
बचके कहां जाएंगे पहलगाम हमले के आतंकी? जानकारी देने वालों के लिए एनआईए ने जारी किया नंबर
ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया:पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की, 24 मिसाइल दागीं; 100 आतंकी मारे, पाक बोला- बदला लेंगे
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, सुधांश पंत ने कहा- प्रशासनिक अधिकारियों को निरंतर सीखने की जिज्ञासा बनाए रखनी चाहिए
छत्तीसगढ़: पुलिस का दावा- बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में कम से कम 15 माओवादी मारे गए
विभिन्न राजनीतिक दलों ने पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमलों का समर्थन किया, सेना की सराहना
पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय जवान शहीद, व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि
ऑपरेशन सिंदूर के बाद कुछ और बड़ा होगा!..पाकिस्तान में खलबली, पीएम का यूरोप दौरा और जवानों की छुट्टियां रद्द
भारत का तनाव बढ़ाने का इरादा नहीं, लेकिन... PAK पर डोभाल ने चीन को समझा दिया
रोहित शर्मा ने लिया चौंकाने वाला फैसला, इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
CSK vs KKR: धोनी के छक्के से चेन्नई को मिली जीत, केकेआर को दो विकेट से हराया
आज 11 बजे संसद में सर्वदलीय बैठक, विपक्ष को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी जाएगी; 13 दिन पहले विपक्ष बोला था- हम सरकार के साथ
हमारी सीमाओं, सेना और लोगों को चुनौती देने की हिम्मत करने वालों को हमारा जवाब है 'ऑपरेशन सिंदूर', गरजे अमित शाह
सेना ने देशवासियों का मस्तक ऊंचा किया, हनुमान जी के आदर्श का किया पालन...ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ
परमाणु हथियारों का भी हाई अलर्ट, सज गए युद्धपोत; पाकिस्तान की हवा निकालने की पूरी तैयारी
देश के 244 शहरों में 12 मिनट ब्लैकआउट किया, मॉक ड्रिल में हमले से बचने के तरीके सिखाए, युद्ध के हालात से निपटने की तैयारी
'हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया', राजनाथ सिंह बोले- उन्हीं को मारा, जिन्होंने.. मासूमों को मारा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन लोगों को भारत की ओर से करारा जवाब है, जो हमारी सीमाओं, सेना और नागरिकों को चुनौती देने की हिम्मत करते हैं। शाह ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर पूरी दुनिया के लिए आतंकवाद के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रमाण है
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जापान, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी। जयशंकर ने एकजुटता और समर्थन जताने के लिए उनका धन्यवाद भी किया
संभल जाओ चीन, पाक एजेंडे के फेर में मत फंसो; ऑपरेशन सिंदूर पर भारत ने सुनाई खरी-खरी
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाक, रात से ही LoC पर कर रहा दनादन फायरिंग; 15 नागरिकों की मौत
हम बरतेंगे संयम...ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान; परमाणु बम की धमकी देने वाले मंत्री की हेकड़ी हवा निकली
भारत पाकिस्तान -1971 की लड़ाई में हमारे बुजुर्गों ने दिया था सेना का साथ... अब हमारी बारी; मदद को आगे आए ग्रामीण
1947 से अब तक हर हिमाकत का पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब; बार-बार शिकस्त के बाद भी नहीं सुधरता आतंक का आका
भारत-PAK तनाव के बीच चंडीगढ़-श्रीनगर समेत 28 एयरपोर्ट्स बंद, 200 से ज्यादा फ्लाइट्स भी रद्द;
पाकिस्तानी गोलाबारी में हरियाणा के जवान शहीद, सरहद पार फायरिंग का दे रहे थे जवाब
पांच साल बाद भारतीयों के लिए फिर खुलेगा कैलाश-मानसरोवर यात्रा, जून मध्य से होगी शुरू,चीन ने अक्टूबर 2019 में कोरोना वायरस के प्रकोप का हवाला देते हुए भारतीय नागरिकों के कैलाश-मानसरोवर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब चीनी अधिकारियों ने भारतीय तीर्थयात्रियों को अनुमति देने का निर्णय लिया है
पहलगाम मृतक की पत्नी बोलीं- बदला पूरा हुआ, पिता को खोने वाली बेटी ने शुक्रिया कहा, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत में जश्न
पटियाला में 5 छात्रों की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक घायल; घर लौटते वक्त हादसा, क्रेन की सहायता से निकाले शव
ट्रम्प बोले- जल्द धरती हिला वाला ऐलान करूंगा, सोशल मीडिया पर अटकलें- क्या ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म, या प्रवासियों से जुड़ा मामला
जंग रुके तो बेहतर; भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने की मदद की पेशकश
रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लिया, इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी से हटाए जाने की अटकलें थीं; वनडे खेलना जारी रखेंगे
चेन्नई ने बिगाड़ा कोलकाता का खेल, 2 विकेट से हराया, ब्रेविस ने 52 रन, शिवम दुबे ने 45 रन बनाए; नूर अहमद को 4 विकेट
PNB बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 52% बढ़ा, कमाई 13% बढ़कर ₹36,705 करोड़ रही, ₹2.9 प्रति शेयर डिविडेंड देगा बैंक
इतिहास
2009 में 8 मई को ही पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया था, इस दौरान तालिबान के जुल्मों से परेशान 2 लाख लोगों ने घाटी से पलायन कर लिया था।
2006 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत हुआ।
2004 में 8 मई को ही श्रीलंका के करिश्माई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
2000 में आज ही के दिन भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए थे।
1999 में 8 मई को ही दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत हुई थी।
1970 में आज ही के दिन ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।
1959 में प्राइम मिनिस्टर जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा था।
1945 में आज ही के दिन मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के सामने जर्मनी का आत्मसमर्पण हुआ था।
1886 में 8 मई को ही अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
==============================