आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 8 अप्रैल नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए बढ़ी, पर महंगे नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल, आदेश के आधे घंटे बाद केंद्र की सफाई- यह खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी
एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। इस फैसले के बाद आज से लोगों को एक सिलेंडर के लिए 50 रुपये ज्यादा देने होंगे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। अब एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये का मिलेगा, जो पहले यह 803 रुपये का था
राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के चर्च का किया दौरा, कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर दी श्रद्धांजलि
गुजरात में आज से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय राजनीति की चुनौतियों पर होगा मंथन,गांधी-सरदार के नाम पर राजनीतिक सूखा मिटाने की तैयारी में कांग्रेस, गुजरात में 63 साल बाद हो रहा अधिवेशन
बिहार-राहुल गांधी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व विधायक ने पटककर मारा, 20 मिनट में राहुल गांधी ने खत्म की मीटिंग
अब भारत लाया जा सकेगा तहव्वुर राणा, 26/11 के आरोपी की अर्जी US सुप्रीम कोर्ट में खारिज
अब देश में ही बनेगा Mi-17 V5 हेलीकॉप्टरों के लिए वारफेयर सूट-उपकरण, रक्षा मंत्रालय का बड़ा कदम
नया वक्फ कानून-SC याचिकाओं की अर्जेंट सुनवाई पर विचार करेगा, अब तक 12 याचिकाएं दाखिल, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिल की कॉपी फाड़ी गई
कंगना रनोट बोलीं- PM मोदी मनुष्य नहीं अवतार, 2014 से पहले देश को सब खा रहे थे, प्रधानमंत्री आए तो विकास शुरू हुआ
पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर धमाका हुआ है। धमका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज सुनकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर के घर धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई
IPL में आज CSK vs PBKS, हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी चेन्नई, पंजाब के पास शानदार शुरुआत बरकरार रखने का मौका
क्रुणाल ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत, हार्दिक-तिलक की तूफानी पारियां बेकार, RCB ने MI को वानखेड़े में 10 साल बाद हराया
ट्रंप की चीन को खुली धमकी, बोले- 'नहीं हटाया अमेरिका पर लगा 34% टैरिफ तो लगा देंगे 50 परसेंट का टैक्स'
जैसे को तैसा, ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ 27 देशों का समूह, लगाएगा 25 फीसदी जवाबी टैरिफ
देशभर में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में गर्म हवाएं और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दक्षिण भारत के हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान के कारण कुछ राहत महसूस की जा रही है
हरियाणा
सोनीपत / बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, प्रदर्शनकारी बोले- चुनावी वादों के खिलाफ सरकार का फैसला*
जींद / स्कूल बस ने मारी बच्चे को टक्कर:ड्राइवर बिना देखे भगा ले गया, 5 दिन पहले ही शुरू किया स्कूल जाना*
रोहतक / 12 अप्रैल को प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन:नशे के खिलाफ लोगों को किया जाएगा जागरूक, रजिस्ट्रेशन के लिए जारी किया लिंक*
चण्डीगढ़ / "हरियाणा के IAS और IPS की कितनी प्रॉपर्टी:चीफ सेक्रेटरी का UP में आम का बाग, DGP की पंजाब में जमीन*
चंडीगढ़ / बैंक में लूट: रात तीन बजे दीवार तोड़ अंदर घुसे दो नकाबपोश, 15 मिनट तक लॉकर तोड़ने की कोशिश*
जींद / गैस सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के 4 सदस्य बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर*
महम / सरकारी अस्पताल में गंभूजिया मछली टैंक खराब:डेंगू-मलेरिया रोकने में मददगार, दीवारों में रिसाव, मरम्मत के लिए लिखी चिट्ठी*
सिरसा / "सैलून वाला 10 हजार लोन लेकर फंसा:उसके डॉक्यूमेंट से गुरुग्राम में फर्जी फर्म खोली, ₹37 करोड़ इनकम टैक्स इससे मांगा*
फरीदाबाद / युवक की हत्या:लाश बोरे में डालकर फेंकी; पिता को फोन किया- अनाथ आश्रम के पीछे से डेडबॉडी उठा लेना*
जींद / पुलिस गाड़ी ने कार में मारी टक्कर:युवक बोला-नशे में थे पुलिसकर्मी, विरोध पर पीटा, भाई को अस्पताल ले जा रहा था*
रोहतक / 1.2 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:बेचने की फिराक में था, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्ती, कैश बरामद*
भिवानी / सप्ताह में 2 दिन लगेंगे समाधान शिविर:शिकायतों का मौके पर होगा निपटारा, जिला व उपमंडल स्तर पर होगी सुनवाई*
रोहतक / सरकारी दफ्तरों पर मधुमक्खियों के छत्ते:गर्मियों में हमले की आशंका, DC बोले- जल्द हटवाएंगे; नारनौल में 50 लोग हुए थे घायल*
इतिहास
2008 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया था।
1988 में 8 अप्रैल के दिन ही जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए थे।
1985 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1985 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू हुआ था और इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1964 में 8 अप्रैल के दिन ही जेमिनी-1 लाॅन्च किया गया था।
1959 में आज ही के दिन कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा ‘कोबोल’ तैयार करने के लिए बैठक की थी।
1946 में 8 अप्रैल के दिन ही संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई थी।
1929 में आज ही के दिन क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली बम फेंका था।
1912 में 8 अप्रैल के दिन ही नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मृत्यु हो गई थी।
1831 में आज ही के दिन प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे थे।