आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 7 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
ऑपरेशन सिंदूरः भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक, 9 आतंकी ठिकानों पर किया हमला, कम से कम 30 के मारे जाने की खबर
‘दुश्मन को इरादों में सफल नहीं होने देंगे’ - मिसाइल हमले पर पाक PM शहबाज शरीफ का आया बयान
दक्षिण अफ्रीका का भारत के लिए ऐतिहासिक निर्णय, पाकिस्तान पर हमले के लिए खोला अपना हवाई क्षेत्र
Operation Sindoor: डोनाल्ड ट्रंप बोले- पहले से पता था होगा हमला, उम्मीद है जल्द खत्म हो
आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल
भारत में अब अमेरिकी सामान पर कोई टैरिफ नहीं...राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
सिंधु में खून बहाने की धमकी देने वाले बिलावल भुट्टो का यू-टर्न, अब भारत से ही मांगने लगे मदद
खुद ट्रेन में चढ़ गए अब दूसरों को डिब्बे में नहीं घुसने देंगे... आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट जज ने सुना दी खरी-खरी
पाकिस्तानी सेना एक्सपर्ट कमर चीमा ने दिया भारत के हमले का सुबूत, वीडियो शेयर कर दिखाया तबाही का मंजर
कश्मीरियों को मिल रही 'पहलगाम' की सामूहिक सजा; सरकार के एक्शन से परेशान हुईं महबूबा
इजरायल की हूतियों के खिलाफ जबावी कार्रवाई, यमन के मुख्य हवाईअड्डे को हवाई हमला कर किया तबाह
न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेना
Jammu : एयर स्ट्राइक होते ही पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी में तोड़ा संघर्ष विराम, भारतीय सेना दे रही है माकूल जवाब;
Donald Trump Vs Mark Carney: मार्क कॉर्नी बोले- बिकाऊ नहीं कनाडा, ट्रंप ने कहा- यह तो समय ही बताएगा
सुप्रीम कोर्ट में गोधरा कांड पर आज सुनवाई: गुजरात हाईकोर्ट ने 11 दोषियों की फांसी उम्रकैद में बदली, राज्य सरकार ने फैसले को चुनौती दी
Indus Water Treaty: ‘भारत का पानी भारत के हक में बहेगा,’ पाकिस्तान से तनाव के बीच गरजे पीएम मोदी
यूपी में नेपाल सीमा पर 100 मदरसे सील: पढ़ाई की जगह झाड़-फूंक करते थे, श्रावस्ती में सबसे ज्यादा 75
फोन में मिले अश्लील वीडियो, ग्रामीणों ने घर फूंका: उज्जैन के बिछड़ोद में लव जिहाद का मामला, 7 आरोपी हिरासत में; पुलिस बल तैनात
गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया:6 बॉल पर 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था, दीपक चाहर डिफेंड नहीं कर सके
चिनाब नदी का पानी रोकने से पाकिस्तान में जलसंकट, भारत ने दो बांध बंद किए, पाक के 24 शहरों में 3 करोड़ लोगों पर असर
पाकिस्तान के खिलाफ तैयारी! पीएम मोदी से फिर मिले अजित डोभाल, 48 घंटे में दूसरी बार
रांची में खड़गे बोले-PM के पास हमले का इनपुट था, 3 दिन पहले रिपोर्ट मिली, मोदी ने दौरा रद्द किया; आम लोगों के लिए व्यवस्था नहीं की
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुफिया इनपुट के मल्लिकार्जुन खरगे के दावे के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने का मकसद सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना था
देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के चलते सरकार ने 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा
MP हों या MLA, आमजन बन मॉक ड्रिल में हों शामिल; भाजपा संसदीय दल का पार्टी नेताओं को निर्देश
तकनीक से लेकर विज्ञान तक, हर जगह कुशल भारतीयों की जरूरत', जयशंकर ने दुनिया को दिखाई देश की ताकत
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एक्सेस टू टैलेंट फ्रॉम इंडिया (जीएटीआई) कार्यक्रम में भारत की मानव संसाधन क्षमताओं और वैश्विक स्तर पर उसकी बढ़ती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब स्थायी टैलेंट निर्माण के दौर में है। जहां दुनिया के हर क्षेत्र में कुशल भारतीय की जरूरत है
राहुल गांधी पहुंचे करनाल, पहलगाम में मारे गए विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की
आरक्षण की लिमिट तोड़नी होगी, जाति जनगणना से पहले ही PM मोदी से कांग्रेस की तीन मांगें
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; चार लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल
‘दोनों राज्य केंद्र का सहयोग करें…’, सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर हरियाणा-पंजाब को सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर 'सुप्रीम' फैसला; EC को चार हफ्ते में अधिसूचना जारी करने का निर्देश
रूस से इसी महीने आ जाएगा जंगी जहाज तमल, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस, रडार की पकड़ से बाहर; नेवी की ताकत बढ़ेगी
इतिहास
2004 में आज ही के दिन नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफा दिया था।
2002 में 7 मई के दिन ही गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने चिंता जताई थी।
2000 में आज ही के दिन ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के 10वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था।
1999 में 7 मई के दिन ही स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता मिली थी।
1976 में आज ही के दिन एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने टेलीफ़ोन (दूरभाष) का नाम दिया था।
1975 में 7 मई के दिन ही अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की थी।
1973 में आज ही के दिन अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई थी।
1952 में 7 मई के दिन ही इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया था।
1940 में आज ही के दिन विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे।
1934 में 7 मई के दिन ही फिलीपींस में विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती मिला था।
1907 में आज ही के दिन बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ था।
1832 में 7 मई के दिन ही यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना था।
1800 में आज ही के दिन अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया था।
1727 में 7 मई के दिन ही रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया था।
1664 में आज ही के दिन फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया था।
1663 में 7 मई के दिन ही लंदन में ‘रॉयल’ नाम का पहला थियेटर खुला था।