आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 7 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
Bangladesh elections 2026: बांग्लादेश में अप्रैल में होंगे आम चुनाव, भारी दबाव में मुहम्मद यूनुस ने किया ऐलान
मोदी सरकार के 11 साल-BJP ने उपलब्धियां गिनाईं:मेडिकल कॉलेज दोगुने हुए, 17 करोड़ नौकरियां निकलीं; PM बोले-युवा विकसित भारत संकल्प के अहम भागीदार
नौसेना को मिलेगा पहला एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट:INS अर्णाला को महाराष्ट्र के किले से मिला नाम; 18 जून को विशाखापट्टनम में कमीशनिंग
उद्धव ने राज ठाकरे के साथ आने के संकेत दिए:गठबंधन पर बोले- जनता जो चाहेगी, वही होगा; 2006 में शिवसेना से अलग होकर मनसे बनी थी
जी-7 समिट में शामिल होने का पीएम मोदी को न्योता, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने किया फोन
1486 करोड़ रुपये लागत, भूकंप और बम भी बेअसर, अद्भुत है भारत का चिनाब ब्रिज
Corona Cases In India: कोरोना का कोहराम जारी! एक्टिव केस 5,364 के पार 55 लोगों की हुई मौत
‘नरेंद्र मोदी का वादा है JK में विकास रुकने नहीं दूंगा…. पाकिस्तान को हमेशा याद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर’, कटरा में बोले पीएम
आरबीआई का आम आदमी को बड़ा तोहफा, रेपो रेट 0.50 प्रतिशत घटाया, सस्ती होगी लोन की ईएमआई
ब्रिक्स देश‘जीरो टॉलरेंस’ की आतंकी नीति पर सहमत, भारत को सौंपी अध्यक्षता
केंद्र सरकार ने लॉन्च किया 'उम्मीद' वक्फ पोर्टल, वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता
माल्या का दावा-जेटली को बताकर जेनेवा गया था:पासपोर्ट रद्द हुआ तो लौट नहीं पाया, भगोड़ा नहीं हूं, निष्पक्ष जांच हो तो वापसी को तैयार
अस्पताल में बेहोशी की हालत में महिला के साथ किया दुष्कर्म, नर्सिंग स्टाफ पर लगा आरोप; अलवर से चौंकाने वाला मामला
मेडिकल साइंस का चमत्कार: अब बच्चे की आंख, बाल और स्किन का रंग तय कर सकेंगे पैरेंट्स!
एक-एक बूंद पानी के लिए तड़प रहा पाकिस्तान, सिंधु जल संधि पर चार बार भेजा पत्र
Virat Kohli FIR: विराट कोहली पर शिकायत दर्ज, RCB की विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत
दोस्ती टूटी, दांत टूटा: चौथी क्लास की लड़ाई का 52 साल बाद बदला, दिनदहाड़े 62 साल के दोस्त पर हमला कर तोड़े दांत
9 जून को लंदन में होगी अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता, ट्रंप ने किया ऐलान
अगर 5-0 से हारी टीम इंडिया तो कोहली कर सकते हैं संन्यास से वापसी : माइकल क्लार्क
-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा जाएंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर दिया न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को गहराई से संजोता है। यह बयान उन्होंने कजाखस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात के बाद दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत मध्य एशियाई देशों के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को गहराई से संजोता है। हम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में एकजुट और दृढ़ हैं। व्यापार, संपर्क, ऊर्जा, फिनटेक, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के लिए साथ मिलकर कार्य करने की प्रतीक्षा है।
आतंक के खिलाफ लड़ाई: एकजुट BRICS देश भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति से सहमत; ओम बिरला बोले- वित्तीय मदद रोकना अहम
नौसेना को मिलेगा पहला एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS अर्णाला को महाराष्ट्र के किले से मिला नाम; 18 जून को विशाखापट्टनम में कमीशनिंग
पलक झपकते ही दुश्मन के पनडुब्बी पानी में ही हो जाएंगे तबाह, पहले एंटी-सबमरीन युद्धपोत INS Arnala से लैस होगी Indian Navy
बीजापुर में मुठभेड़...45 लाख का इनामी नक्सली ढेर, एक दिन पहले 1 करोड़ का इनामी सुधाकर भी मारा गया, दंतेवाड़ा में 7 नक्सलियों का सरेंडर
कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? जून आखिरी में ही हो सकता है ऐलान, रेस में 3 दिग्गजों के भी नाम
विशेष सत्र की मांग पर शरद पवार ने दिया कांग्रेस को झटका, सुप्रिया बोलीं- यह राजनीति का समय नहीं
भारत में आज वंचित समुदाय के प्रतिनिधि सर्वोच्च पदों पर आसीन, लंदन के ऐतिहासिक ग्रेज-इन में बोले CJI
एलन मस्क का दिमाग खराब हो गया है, बात करने का मेरा मन नहीं; फिर बरसे डोनाल्ड ट्रंप
बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मुहम्मद यूनुस ने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया ऐलान
मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत 7 राज्यों में फिर तेज गर्मी पड़ेगी, असम-अरुणाचल को बाढ़ से थोड़ी राहत; एमपी में 15 जून तक आएगा मानसून
नॉर्वे शतरंज में मैग्नस कार्लसन को खिताब; भारत के गुकेश टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे
इतिहास
2008 में 7 जून को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त करने की घोषणा की थी।
2007 में आज ही के दिन अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा हुआ था।
2006 में आज ही केदिन भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए 1 अरब रुपये देने का निर्णय लिया गया था।
2004 में आज ही के दिन इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
2000 में 7 जून को ही एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को 2 भागों में बांटने का निर्देश दिया गया था।
1999 में आज ही के दिन श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त हुआ था।
1998 में 7 जून को ही स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता था।
1995 में आज ही के दिन नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने थे।
1989 में 7 जून को ही भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया था।
1893 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया था।
1780 में आज ही के दिन लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी।
1557 में 7 जून को ही इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1539 में आज ही के दिन बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया था।
=============================