आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 7 अप्रैल नई दिल्ली।
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
PM ने रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया:एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज; 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा
आज अमित शाह के JK दौरे का दूसरा दिन:LoC की चौकी पर जाएंगे; कठुआ में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन का जायजा लेंगे
रामनवमी पर अयोध्या में 2.5 लाख दीए जलाए:रामलला का सूर्य तिलक हुआ; महाराष्ट्र के रायगढ़ में श्रीराम की 30 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण
कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- देश में UCC लागू होना जरूरी:संविधान निर्माता भी इसके हक में थे; राज्य और केंद्र से की कानून बनाने की अपील
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना
न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लकसन का इंडियन इन्वेस्टर्स को न्योता, एक्टिव इन्वेस्टर वीजा से मिलेगा रेजीडेंसी का मौका
मणिपुर: BJP अल्पसंख्यक नेता अली असगर के घर को हिंसक भीड़ ने फूंका, वक्फ संशोधन कानून के पक्ष में दिया था बयान
हमास ने इजरायल पर एक साथ दागे कई रॉकेट, बोला- 'नरसंहार का यही है जवाब'
दिल्ली पुलिस ने किया फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, मृतकों के नाम पर लोन लेने वाला गिरफ्तार
बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हमला! भाजपा सांसद ने वीडियो शेयर कर किया दावा, ममता सरकार को घेरा
उत्तर भारत में गर्मी का कहर! दिल्ली-NCR, यूपी, राजस्थान में तापमान 42 डिग्री के पार
चारधाम यात्रा के मार्ग पर मिलेगा शुद्ध और स्वच्छ भोजन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी लगेगी रोक
India: पड़ोसी देशों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा भारत; बीते 10 सालों में पेश की वसुधैव कुटुम्बकम की मिसाल
BJP: अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी
US: 'टैरिफ पर वार्ता के लिए 50 से ज्यादा देशों ने व्हाइट हाउस से किया संपर्क', ट्रंप के आर्थिक सलाहकार का दावा
पीएम मोदी ने फंडिंग और भाषा विवाद पर एमके स्टालिन पर साधा निशाना, कहा- डीएमके नेता तमिल नहीं बल्कि अंग्रेजी में करते हैं हस्ताक्षर
PM मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, 'तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स
जिंदगी में पहली बार धोनी पॉडकास्ट में आए, संन्यास समेत इन मुद्दों पर तोड़ी चुप्पी
गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया,पहले सिराज और फिर गिल-सुंदर ने बरपाया कहर
भाषा विवाद के बीच PM का तमिलनाडु सरकार पर निशाना, बोले- मेडिकल की पढ़ाई तमिल भाषा में कराएं; CM स्टालिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए
पीएम मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कि केंद्र सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में तमिलनाडु को अधिक धनराशि दी है, लेकिन कुछ लोग इस लेकर रोते ही रहते हैं। उन्होंने डीएमके नेताओं पर तमिल की जगह अंग्रेजी में अपने पत्रों पर हस्ताक्षर करने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि तमिल भाषा और तमिल विरासत दुनिया के हर कोने तक पहुंचे। कभी-कभी, मुझे आश्चर्य होता है जब मुझे तमिलनाडु के कुछ नेताओं से पत्र मिलते हैं, उनमें से किसी पर भी तमिल भाषा में हस्ताक्षर नहीं होते हैं। अगर हमें तमिल पर गर्व है, तो मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि कम से कम अपने नाम पर तमिल में हस्ताक्षर करें
आज अमित शाह के J&K दौरे का दूसरा दिन, LoC की चौकी पर जाएंगे; कठुआ में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन का जायजा लेंगे
अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी
कांग्रेस का अधिवेशन कल से अहमदाबाद में; विदेश नीति और निजी क्षेत्र में आरक्षण होगा मुख्य मुद्दा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल के दौरे पर पहुंचीं, 25 साल में किसी महामहिम की पहली यात्रा,राष्ट्रपति मुर्मू का लिस्बन एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। पुर्तगाल के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सेना को 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर सौंपने की तैयारी तेज, डील में अब प्राइवेट कंपनियां भी शामिल
कोलकाता में रामनवमी जुलूस पर हमले का दावा, बीजेपी सांसद बोले- 'बंगाली हिंदुओं की दहाड़ से डरीं ममता बनर्जी'
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, महापंचायत में किया ऐलान
क्या ट्रम्प ने टैरिफ बढ़ाकर सबसे बड़ी गलती कर दी,? धराशायी हो रहे बाजार; क्या फैसला पलटना पड़ेगा
दो दिन में मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर घटा, जिम क्रैमर की भविष्यवाणी, सोमवार यानी आज अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है
रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर सकता है आरबीआई, आज से शुरू हो रही मीटिंग, पिछली बार भी ब्याज दर 0.25% घटाई थी
शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान, टैरिफ, RBI रेट कट से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
हैदराबाद को हराकर गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, SRH ने लगातार चौथा मैच गंवाया
वानखेड़े में आज MI Vs RCB, बेंगलुरु 2015 के बाद से वानखेड़े में मुंबई से नहीं जीती, बुमराह की वापसी से मुंबई को मिलेगी ताकत
उत्तर भारत में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, दिल्ली-पंजाब में लू का अलर्ट
इतिहास
1818 : ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून ‘बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट’ पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा।
1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
1920 : भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पं रवि शंकर का जन्म।
1929 : पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।
1946 : फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।
1948 : संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।
1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगाई।
2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
2020 : भारत ने मलेरिया के उपचार की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटाने का फैसला किया।
2022 : आरबीआई ने बैंकों को डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने के दिशानिर्देश जारी किए।