आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 04 अप्रैल नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
राज्यसभा से पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक, रिजिजू का विपक्ष पर अटैक- मुसलमानों को डराने का काम आप कर रहे
रात 2 बजकर 32 मिनट पर राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, पक्ष- में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े
Waqf Bill News LIVE: सोनिया गांधी बोलीं- भाजपा ने जबरन पारित किया वक्फ बिल, यह संविधान पर खुला हमला, ध्रुवीकरण की कोशिश
Trump Tariff Update: ट्रंप के टैरिफ एलान का असर, 500 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, रुपया भी 26 पैसे कमजोर
वक्फ बिल से मुस्लिमों के धार्मिक कार्यों पर असर नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने किया विधेयक का समर्थन
Gaza War: उत्तरी गाजा में आईडीएफ के हवाई हमले जारी; 100 फलस्तीनियों की मौत, इनमें महिलाएं बच्चे भी शामिल
मुंबई में काम करना है, तो मराठी सीखनी होगी:MNS कार्यकर्ता की बैंक मैनेजर को चेतावनी, वीडियो वायरल, राज्य भाषा में काम करने का दवाब बनाया
सुप्रीम कोर्ट के जज संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे:जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी; दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर कैश मिलने के बाद फैसला लिया
मनरेगा घोटाला- शमी की बहन-बहनोई से वसूली होगी:अमरोहा में 8 अफसर-कर्मचारी सस्पेंड; FIR दर्ज; भास्कर ने किया था खुलासा
100 रु. ज्यादा मजदूरी के लिए गुजरात गए, 20 मौत:एक ही परिवार के 6 लोग खत्म, मुआवजा लेने वाला भी कोई नहीं बचा
उम्मीद है कि बांग्लादेश अल्पसंख्यकों से जुड़ी घटनाओं की 'पूरी तरह से जांच' करेगा: भारत
तेलंगाना हाईकोर्ट ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के नज़दीक पेड़ों की कटाई को अगले आदेश तक रोका
थाईलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल
म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद सैन्य सरकार ने किया अस्थायी संघर्ष विराम का ऐलान
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 25 हजार से ज्यादा नौकरियां रद्द
राजस्थान की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी भर्ती का बदला सिलेबस, चयन बोर्ड ने बढ़ाया राजस्थान का GK
MP : कुएं में उतरे 8 लोगों की मौत, गणगौर माता विसर्जन के लिए कर रहे थे सफाई
हमारा देश संविधान से चलेगा, मजहबी फरमान से नहीं... राज्यसभा में वक्फ बिल पर गरजे सुधांशु त्रिवेदी
सनराइजर्स हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार, KKR ने 80 रनों से जीता मैच; वेंकटेश अय्यर के बाद वैभव-चक्रवर्ती चमके
इतिहास
2013 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने से करीब 80 लोगों की जान चली गई थी।
2008 में 4 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के खुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया था।
2008 में आज ही के दिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया था।
1997 में 4 अप्रैल के दिन ही क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया था।
1979 में 4 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दे दी गई थी।
1975 में आज ही के दिन बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई थी।
1968 में आज ही के दिन अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई थी।
1960 में 4 अप्रैल के दिन ही अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की थी।
1949 में आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई थी।
1941 में 4 अप्रैल के दिन ही लीबिया के बेनगाजी शहर पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया था।
1916 में आज ही के दिन अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी।
1818 में 4 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स और 20 सितारे’ शामिल करने को मंजूरी दी थी।
1716 में आज ही के दिन उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर रूस और प्रशिया की सेनाओं ने कब्जा किया था।