आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 30 अप्रैल नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
'टारगेट, समय और तरीका तय करे आर्मी', तीनों सेना प्रमुखों के साथ हाई लेवल मीटिंग में PM मोदी ने दी खुली छूट
भारत से 6 दिन में 786 लोग पाकिस्तान भेजे गए:इनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल; मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई
'पहलगाम हमले में हमारा कोई हाथ नहीं...', UN महासचिव से फोन पर गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ
कनाडा चुनाव:PM मार्क कार्नी की पार्टी जीती ! खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह हारे, NDP पद से दिया इस्तीफा
पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका! भारत ने बैन किए पाकिस्तानी पत्रकारों के X अकाउंट
कनाडा में पंजाब के आप नेता की पुत्री का शव बरामद, 3 दिन से थी लापता
वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि देगी बिहार सरकार, CM नीतीश ने कहा- सभी को उन पर गर्व
PM मोदी पर तंज कसना पड़ा भारी, कांग्रेस ने हटाया विवादित ‘गायब’ वाला पोस्ट
भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाला पहला देश बन सकता है : ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट
पाकिस्तानी हैकर्स ने राजस्थान सरकार की वेबसाइट हैक की:शिक्षा विभाग की साइट पर लिखा- अगला हमला गोलियों से नहीं टेक्नोलॉजी से होगा
न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई से संभालेंगे पदभार
सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई की सुनवाई से पहले वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के खिलाफ दायर नई याचिकाओं पर सुनवाई से किया इनकार
पहलगाम हमले के 2 नए VIDEO:17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन किए गए; एक हजार भारतीय वापस आए, 800 पाकिस्तानियों ने भारत छोड़ा
राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, जैसलमेर-बाड़मेर में 46 डिग्री पार:UP-MP में बारिश से मिली राहत, बिहार में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट
सु्प्रीम कोर्ट बोला- ऑनर किलिंग पर सख्त सजा जरूरी:तमिलनाडु के कपल की हत्या मामले में 11 दोषियों की सजा बरकरार, पीड़ितों को 5 लाख मुआवजा
पाकिस्तान से आए हिंदू बोले- अब नहीं लौटेंगे:वहां मंदिर जाने पर रोक, धर्मांतरण का दबाव; स्कूलों में भी भेदभाव करते हैं
राजस्थान से वापस भेजे गए 129 पाकिस्तानी नागरिक:आर्मी एरिया में ड्रोन उड़ाते और एयरफोर्स एरिया में फोटोग्राफी करते 6 युवक गिरफ्तार
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में पर्यटकों को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, बुकिंग रद्द करने पर मिलेगा पूरा रिफंड
DC vs KKR : कोलकाता ने दिल्ली को 14 रन से हराया
आतंकवाद को मिलेगा करारा जवाब, सेना तय करेगी टारगेट और टाइमिंग… प्रधानमंत्री आवास पर हाई लेवल मीटिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने वादा किया है कि इस हमले के पीछे जो आतंकवादी और उनके मददगार हैं, उन्हें दुनिया के आखिरी छोर तक ढूंढ कर 'कल्पना से परे' सख्त सजा दी जाएगी। यह पाकिस्तान की ओर इशारा माना जा रहा है, जिसका भारत में आतंकवाद फैलाने का इतिहास रहा है
हाईलेवल मीटिंग के बाद मोहन भागवत से पीएम मोदी की मुलाकात, पहली बार प्रधानमंत्री आवास पहुंचे RSS प्रमुख
भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए जस्टिस बीआर गवई, 14 मई को संभालेंगे पद
अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखेगा भारत, शुभांशु शुक्ला 29 मई को स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान
भारत से 6 दिन में 786 लोग पाकिस्तान भेजे गए, इनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल; मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई
कांग्रेस ने डिलिट किया विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर अपना विवादित ट्वीट डिलिट कर दिया, पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर थी
‘राम मंदिर के सपने को साकार करने का श्रेय पीएम मोदी को…’, नृपेंद्र मिश्रा बोले- 5 जून को पूरा हो जाएगा कंस्ट्रक्शन
राम मंदिर का निर्माण 5 जून को पूरा होगा, शिखर पर 42 फीट ऊंचा धर्म ध्वज दंड लगाया; 7 महीने में 60 कारीगरों ने तैयार किया
हमले पर UNSC में फिर हो सकती है चर्चा; विदेश मंत्री जयशंकर ने नौ घंटे में नौ देशों के विदेश मंत्रियों से की बात
कोलकाता के होटल में आग लगी, 14 की मौत, फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; छत-खिड़की से कूदते नजर आए लोग
अक्षय तृतीया पर आज होगा चारधाम यात्रा का आगाज...खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 29 अप्रैल से दूध के दाम दो रुपए प्रति बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज से प्रभावी होंगीं। दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (बल्क वेंड) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी।
इंडसइंड बैंक के CEO सुमंत कठपालिया ने इस्तीफा दिया, बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी के बाद फैसला लिया; 12 साल तक मैनेजमेंट का हिस्सा रहे
बजाज फाइनेंस का मुनाफा 17% बढ़कर ₹4,480 करोड़ हुआ, चौथी तिमाही में रेवेन्यू 24% बढ़ा; कंपनी ₹12 का स्पेशल और ₹44 का फाइनल डिविडेंड देगी
जीत के साथ कोलकाता की आस बरकरार, दिल्ली ने घर में गंवाया तीसरा मुकाबला
इतिहास
2013 में आज ही के दिन नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने थे।
2010 में 30 अप्रैल के दिन ही अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से और प्राण को फाल्के आइकॉन से सम्मानित किया गया था।
2008 में आज ही के दिन चालक रहित विमान “लक्ष्य” का उड़ीसा के बालासोर में समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
2007 में 30 अप्रैल के दिन ही नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकाॅर्ड बनाया था।
2006 में आज ही के दिन 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली थी।
2001 में 30 अप्रैल के दिन ही फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास किया गया था।
2000 में आज ही के दिन आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में खत्म हुआ था।
1991 में आज ही के दिन अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था।
1985 में 30 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने थे।
1908 में 30 अप्रैल के दिन ही खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था।
1864 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना, जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया था।
1789 में 30 अप्रैल के दिन ही जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।
1563 में आज ही के दिन यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया था।
1598 में 30 अप्रैल के दिन ही अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ था।
==============================