आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 27 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
रूस का लिथियम भंडार वाले यूक्रेनी शहर पर कब्जा, तीन साल की जंग में बड़ी कामयाबी
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, 28 घंटे की उड़ान के बाद पहुंचे अंतरिक्ष स्टेशन
खुले में मांस बिक्री पर रोक, दुकानदारों को नाम दिखाना अनिवार्य.... कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी का बड़ा फैसला
एयर इंडिया दुर्घटना जांच में बड़ी सफलता, ब्लैक बॉक्स से मिला महत्वपूर्ण डेटा
'हम इंडिया के साथ बड़ी डील कर रहे हैं', ट्रंप बोले- हर देश को इतनी तवज्जो नहीं
भारत को घेरने का प्लान फेल, बांग्लादेश ने तिकड़ी से बनाई दूरी;पाक-चीन को भी झटका
दिल्ली में बैठकर बिहारियों का उड़ाते हैं मजाक, प्रशांत किशोर का राहुल पर हमला
'अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा...', इजरायल से जंग खत्म होने के बाद खामेनेई का पहला बयान
'खामेनेई को मारने का मौका नहीं मिला, अगर रेंज में होते तो खत्म कर देते...', इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
मंथन: ईरान-इस्राइल युद्ध से बेनकाब हुई मुस्लिम देशों की एकता, सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहीं OIC जैसी संस्थाएं
करनाल में NIA की 2 जगह रेड:पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के घर की जांच; विदेश से फंडिंग का शक
Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया, 3 की तलाश जारी
Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मचेगी भारी तबाही, 29 जून से भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
चीन में SCO समिट के दौरान भड़के Rajnath Singh.. घोषणा-पत्र में नहीं था पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र, साइन करने से किया इनकार
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक : ट्रांसफार्मर विस्फोट के बाद भगदड़ में 29 बच्चों की मौत, 280 से अधिक घायल
बारिश बनी मुसीबत : गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात बेकाबू, केदारनाथ रूट से 1269 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू
ज़ोहरान ममदानी की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने की तीखी टिप्पणी, उन्हें ‘100% कम्युनिस्ट पागल’ बताया
कोहली-रोहित के मैच के टिकट 4 महीने पहले बिके, ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त क्रेज
शाह बोले- किसी विदेशी भाषा का विरोध नहीं, हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी; पहले कहा था- देश में अंग्रेजी बोलने वालों को जल्द शर्म आएगी
जगन्नाथ रथ यात्रा आज-अहमदाबाद में शाह ने मंगला आरती की, रथयात्रा 7:30 पर शुरू होगी; पुरी में दोपहर 1 बजे रथ में बैठेंगे भगवान
शुभांशु 28 घंटे सफर करके इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे, ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय, 14 दिन वहां रहकर रिसर्च करेंगे
अहमदाबाद क्रैश के बाद विमान यात्रा करने से डर रहे लोग, एअर इंडिया की टिकट बिक्री में गिरावट; थेरेपी लेने की पड़ी रही जरूरत
सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान द्वारा बार-बार पत्र लिखना केवल एक औपचारिकता है और इससे भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं होने वाला
राहुल गांधी ने कांग्रेस की राजनीति और जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि पिछड़े समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में सत्ता और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है
बाइक-स्कूटर पहले की तरह टोल फ्री रहेंगे, मीडिया रिपोर्ट्स में 15 जुलाई से टैक्स लगाने की बात कही थी; गडकरी बोले- ये फेक न्यूज
ईरान पर भारत के रुख को लेकर शरद पवार ने केंद्र से मांगा जवाब, कहा- देश की संतुलित नीति से भटक रही सरकार
पवार ने कहा कि ईरान पर इस्राइल ने हमला किया है, ऐसे में भारत को ईरान से संबंध खराब नहीं करने चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू, इंदिरा गांधी, नरसिंह राव, वाजपेयी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने हमेशा समझदारी और संतुलन से काम लिया। साथ ही पवार ने यह भी जोड़ा कि इस्राइल से भारत के अच्छे रिश्ते हैं, खासकर कृषि के क्षेत्र में, लेकिन किसी बड़े देश पर हमला करने से कड़वाहट पैदा होती है, जो सही नहीं।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में नहीं बिकेगा मांस, दुकानदारों को लगानी होगी नेम प्लेट,सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि आगामी त्योहार मोहर्रम और रथयात्रा के दौरान भड़काऊ नारे और हथियार प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही डीजे, ताजिया और रथ की ऊंचाई, तय सीमा से अधिक नहीं, डीजे, ढोल-ताशे की ध्वनि की सीमा भी तय होगी।
5 साल के अंतराल के बाद भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा 'कैलाश मानसरोवर यात्रा' पर
अमिताभ की आवाज वाली कॉलर ट्यून बंद, साइबर फ्रॉड से बचने के मैसेज से कॉल 40 सेकेंड लेट कनेक्ट हो रही थी
बेंगलुरु में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की 13वीं मंजिल पर जाकर रील बना रही थी और छत से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वह वहां पर अपने दोस्त के यहां पार्टी करने के लिए आई थी।
नई मुसीबत में फंस सकते हैं केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज-सत्येंद्र जैन पर एसीबी ने दर्ज किया केस
हिमाचल-जम्मू में बादल फटने से 8 की मौत, अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबे घर; आज देश के सभी राज्यों में बारिश
चीन के बाद अब भारत के साथ होने जा रही 'बहुत बड़ी व्यापार डील', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया संकेत
'अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा...', इजरायल से जंग खत्म होने के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई का पहला बयान
इतिहास
1693: लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
1838: राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1867: बैंक ऑफ कैलिफार्निया का संचालन शुरू हुआ।
1914: अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1957: ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।
1964: तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
1967: लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1967: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
2003: अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2005: ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
*===============================*