25/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 25 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

"मिट्टी में मिलेंगे पहलगाम के गुनाहगार, उनकी सोच से भी बड़ी सजा मिलेगी", मधुबनी में गरजे PM मोदी

आतंक के खिलाफ सरकार के हर कदम के साथ, सभी ऐक्शन का समर्थन; बोले राहुल गांधी

'हमास के नेताओं ने की थी PoK में बैठक', इजरायल ने खोले कई राज; कहा- सात अक्टूबर जैसा था पहलगाम पर हमला

Pahalgam Terrorist Attack: गृह मंत्रालय में सीक्रेट मीटिंग, IB और RAW प्रमुख भी मौजूद, NIA को बड़ी जिम्मेदारी

सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान को लेटर भेजा:संधि स्थगित करने की जानकारी दी, लिखा- अच्छे रिश्तों के बिना यह संभव नहीं

सुप्रीम कोर्ट में गोधरा कांड पर सुनवाई 6-7 मई को:गुजरात सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है; दोषियों को फांसी की मांग

300 नक्सलियों को पहाड़ पर सुरक्षाबलों ने घेरा:इनमें हिड़मा, देवा, दामोदर भी शामिल, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 5 हजार जवान ऑपरेशन पर

बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- तलाक-ए-अहसन पर रोक नहीं:केवल तीन तलाक गैर-कानूनी; महिला की याचिका खारिज की

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने के भारत के फैसले को किया खारिज, कहा- पानी का रुख मोड़ना युद्ध जैसा कृत्य

पाकिस्तान ने गलती से पंजाब सीमा पार कर जाने पर बीएसएफ जवान को हिरासत में लिया; रिहाई के लिए बातचीत जारी

सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति और घटना में "सुरक्षा चूक" का मुद्दा उठाया, सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, उसका समर्थन किया: खड़गे

अमेरिका में अवैध टैरिफ को लेकर ट्रम्प प्रशासन पर मुकदमा, टैरिफ को अवैध घोषित करने की मांग

पहलगाम अटैक : तीन पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकियों ने किया था हमला, संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी

Shimla Agreement: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौता निलंबित किया, भारतीय एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र बंद, वाघा बॉर्डर सील

Pahalgam Attack: दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में मंगाया गया केक, भाजपा का आरोप- भारत छोड़ने से पहले मनाया पहलगाम हमले का जश्न

भारत के हमले की आशंका से पाकिस्तान में डर का माहौल, पीएम शहबाज शरीफ ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में जंगी जहाज से किया मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण

RR vs RCB : राजस्थान की लगातार 5वीं हार, RCB 11 रन से जीती

पीएम मोदी ने दिया आतंकियों को कड़ा संदेश, बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आया, कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी

कुछ बड़ा करने वाला है भारत... ?,कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद माहौल बेहद गर्म है इस बीच गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, बताते हैं कि इस दौरान अमित शाह से हाथ में लाल फाइल थी

पहलगाम हमले के बाद भारत को मिला दुनिया का साथ; मैक्रों, नेतन्याहू, मेलोनी सहित कई वैश्विक नेताओं ने की पीएम मोदी से बात

सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान को लेटर भेजा, संधि स्थगित करने की जानकारी दी, लिखा- अच्छे रिश्तों के बिना यह संभव नहीं

पहलगाम हमला- सरकार ने माना सुरक्षा में चूक हुई, राहुल गांधी-सेना प्रमुख आज कश्मीर जाएंगे; सिंधु जल संधि पर शाह के घर अहम बैठक

आतंक के खिलाफ सरकार के हर कदम के साथ, सभी ऐक्शन का समर्थन; सर्वदलीय बैठक के बाद बोले राहुल

पहलगाम हमले के विरोध में देशभर में आज कैंडल मार्च निकालेगी 'कांग्रेस', संविधान बचाओ रैलियां स्थगित

राहुल गांधी की याचिका पर आज SC में सुनवाई, वीर सावरकर पर टिप्पणी का मामला, हाईकोर्ट ने समन रद्द करने से इनकार कर दिया था

अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में नहीं खोले गेट, BSF जवानों ने पाक रेंजर्स से हाथ नहीं मिलाया, पहलगाम हमले के बाद कम लोग पहुंचे

पहलगाम हमले पर भागवत बोले- धर्म पूछकर हत्या करना निंदनीय, हिंदू कभी ऐसा नहीं करेगा; देश शक्तिशाली है यह दिखाने का समय आ गया है

साथ ही भागवत ने समाज में एकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर समाज एकजुट रहेगा, तो कोई भी दुश्मन हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई हमें बुरी नीयत से देखेगा, तो उसकी आंख निकाल दी जाएगी। भागवत ने कहा कि हिंसा हमारे स्वभाव में नहीं है, लेकिन चुपचाप सहना भी ठीक नहीं

केंद्र ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश, अस्पतालों में हों पुख्ता इंतजाम, स्कूलों के समय में हो बदलाव

भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए प्रत्येक अस्पताल में हीट स्ट्रोक चिकित्सा प्रबंधन के इंतजाम पूरे करने का निर्देश दिया है। तापमान बढ़ने पर अक्सर आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। अगले कुछ दिन में देश के अधिकांश हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में आ सकते हैं।

हेजलवुड के 19वें ओवर ने RCB को दिलाई जीत, राजस्थान लगातार 5वां मैच हारा; कोहली और पडिक्कल ने फिफ्टी लगाई

इतिहास

1809 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

1867 में जापान की राजधानी टोक्यो में आज ही के दिन विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई थी।

1905 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला था।

1925 को 25 अप्रैल को ही पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए थे।

1957 में आज ही के दिन सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया था।

1975 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

1982 में आज ही के दिन दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई थी।

1983 में जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।

1989 में इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

2005 में जापान में हुई रेल दुर्घटना में 100 लोगों की जान चली गई थी।

2008 को आज ही के दिन बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया था।

2010 में भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी।

2021 में आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन हुआ था।

2021 में इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गई थी।

Previous

राजस्थान देश में निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा— राज्य सरकार निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

Next

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय शून्य खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया