आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 23 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
भारत की तुर्की को कड़ी चेतावनी- दोस्ती चाहिए तो पाक से नाता तोड़ो, आतंक से दूरी बनाओ
जम्मू कश्मीर पर कोई भी द्विपक्षीय चर्चा केवल PoK को खाली करने पर होगी: MEA
जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि रहेगी निलंबित: भारत
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, सभी यात्री जिंदा जले
पाकिस्तान से परेशान हुआ ईरान, सीमा पर बनाएगा दीवार
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति खतरनाक मोड़ ले सकती थी: शहबाज शरीफ
'खुद को राजा घोषित क्यों नहीं किया', फील्ड मार्शल बनने पर इमरान खान ने जनरल मुनीर पर किया कटाक्ष
इंडिगो पायलट ने टर्बुलेंस में पाकिस्तान को कॉन्टैक्ट किया था:एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, परमिशन नहीं मिलने पर श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग की
सरकार बोली-खतरा था, इसलिए तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस कैंसिल:दिल्ली हाईकोर्ट में कल फिर सुनवाई; एयरपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने पर सेलेबी बॉम्बे हाईकोर्ट भी पहुंची
Spying For Pakistan: जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार, यूपी ATS ने मोहम्मद तुफैल को दबोचा
Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सेना का एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीकानेर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : देशनोक करणी माता के दरबार से विकास योजनाओं का शुभारंभ
बहादुरी-बलिदान के लिए जवानों को मिले गैलेंट्री अवॉर्ड्स:राष्ट्रपति ने 6 कीर्ति चक्र, 33 शौर्य चक्र दिए; डाइस से उतरीं, शहीदों की मांओं को गले लगाया
सीबीआई ने 2,200 करोड़ रुपये के कीरू हाइड्रोपावर घोटाले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र
भारत ने चागोस द्वीप मॉरीशस को देने के ब्रिटेन के फैसले का किया स्वागत
ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच : पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुआ तीसरा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
पीएम नेतन्याहू की दो टूक: खून का बदला खून से लेंगे,अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 अफसरों की हत्या
मिचेल मार्श का शतक, पूरन की तबाही के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; LSG ने गुजरात को 33 रनों से हराया
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह
विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं, तुर्किये से कहा- पाकिस्तान को समझाए कि आतंक का साथ न दे; PAK से केवल द्विपक्षीय बातचीत
पहचान करो, वापसी तय करो; अवैध बांग्लादेशियों पर भारत सख्त, विदेश मंत्रालय की यूनुस सरकार को दो टूक
जयशंकर बोले- पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर धार्मिक कट्टरपंथी, उनके भाषण के 5 दिन बाद पहलगाम हमला हुआ; PAK सरकार और सेना आतंकवाद में शामिल
बहादुरी-बलिदान के लिए जवानों को मिले गैलेंट्री अवॉर्ड्स, राष्ट्रपति ने 6 कीर्ति चक्र, 33 शौर्य चक्र दिए; डाइस से उतरीं, शहीदों की मांओं को गले लगाया
सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, खतरे में थी 220 से ज्यादा लोगों की जान;दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान को बुधवार को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा तो पायलट ने शुरुआत में एटीसी लाहौर से संपर्क किया। सूत्रों ने बताया कि पायलट ने एटीसी लाहौर से इस स्थिति से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान ने मना कर दिया
अब NEET-PG में मेडिकल संस्थानों को फीस डिटेल्स देनी होगी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश; सीट ब्लॉक करने पर पेनल्टी लगेगी, स्टूडेंट्स 2 राउंड ही काउंसलिंग कर सकेंगे
'दुनिया करे पाकिस्तान की खुलेआम निंदा', यूएई में भारत ने खूब लताड़ा पाक; एक भारतीय दल पहुंचा रूस
श्रीकांत शिंदे का डेलिगेशन अबूधाबी पहुंचा, शिवसेना सांसद बोले- UAE आतंकियों को पनाह देने वालों के साथ नहीं, भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा
जयपुर में मिठाइयों के नाम से हटाया गया 'पाक', दुकानदारों ने अपनाया 'श्री' का विकल्प, गुदपाक और मोतीपाक अब गुदश्री मोतीश्री मिठाई का नाम होगा
छह बच्चों की मां भांजे के साथ फरार, पति ने लगाई एसपी से गुहार, यूपी के उन्नाव में रिश्ते हुए तार-तार
शहबाज शरीफ ने फिर दी गीदड़भभकी, बोले- खतरनाक मोड़ ले सकते थे भारत-PAK के बीच जंग के हालात
मिचेल मार्श का शतक, पूरन की तबाही के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर; LSG ने गुजरात को 33 रनों से हराया
मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। कई राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है। लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल रही हैं। इस बीच दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
ITC का चौथी तिमाही में मुनाफा 300% बढ़ा, ये 19,727 करोड़ रुपए रहा, ₹14.25 प्रति शेयर डिविडेंड देगी कंपनी
इतिहास
2014 में 23 मई के दिन रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था।
2010 में आज ही के दिन उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना था।
2008 में आज ही के दिन 29 साल पुराने क्षेत्रीय विवाद को सुलझाने के लिए इंटरनेशनलकोर्ट ऑफ जस्टिस ने मिडिल रॉक्स को मलेशिया और पेड्रा ब्रांका को तिंगिंगपुर से सम्मानित किया था।
2008 में आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
2004 में 23 मई के दिन बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूब गए थे।
1994 में आज ही के दिन सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी।
1951 में आज ही के दिन चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था।
1949 में आज ही के दिन पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया था।
1945 में आज ही के दिन जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।
1848 में 23 मई को ही अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था।
1707 में आज ही के दिन सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ था।
===============================