23/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 23 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

कश्मीर में आतंकी हमला: पहलगाम 'मिनी स्विट्जरलैंड' में 26 लोग मारे गए, ज्यादातर पर्यटक; पुलवामा के बाद घाटी में सबसे घातक हमला

पत्नी ने कहा मुझे भी मार दो पती को गोली मारी और कहा जाकर मोदी को बता देना:मारे गए पर्यटक की पत्नी की दर्दनाक आपबीती

Pahalgam Attack : श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, NIA करेगी हमले की जांच

पापा तंबू में छिपे...वह आयत नहीं पढ़ पाए तो दाग दी गोलियां, पहलगाम हमले की चश्मदीद बेटी ने बताया मंजर

पहलगाम आतंकी हमले के चलते सऊदी अरब से आज ही लौट रहे पीएम मोदी, रात्रिभोज में नहीं हुए शामिल

'संसद से पारित कानून को लागू होने से कोई राज्य रोक नहीं सकता', किरेन रिजिजू ने सीएम ममता पर साधा निशाना

धर्म पूछकर पढ़वाया कलमा, फिर मारी गोली; पहलगाम हमले की खौफनाक दास्तां

बख्शेंगे नहीं, आतंक से लड़ने को हम अडिग; पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी

टैरिफ वॉर के बावजूद इस साल 6.2 प्रतिशत रहेगी भारत की विकास दर : आईएमएफ

प्रधानमंत्री को अपनी रणनीति बदलनी चाहिए... नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रियंका गांधी का निशाना

इजरायल के गाजा में ताबड़तोड़ हमले, 14 लोगों की मौत; पानी के टैंकर और बुलडोजर किए नष्ट

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, 6 दिन पहले हुई थी शादी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने खाए 5 राजस्थानी फूड, बोले-वाह अल्टीमेट टेस्ट

'भैया! मेरे पति को बचा लो..': सेना की वर्दी में थे आतंकी, पर्यटकों के पहचान पत्र देखे; मजहब जाना और मार दिया

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है, जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज : मदन राठौड़

म्यांमार को काटकर ईसाई देश बनाने की तैयारी शुरू : हमला कर सकता है बांग्लादेश, रखाइन राज्य में सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी

UPSC Topper 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने IAS परीक्षा में किया टॉप

दिल्ली ने धो डाला, मुकेश कुमार की आंधी फिर केएल राहुल का डबल धमाल; लखनऊ को 8 विकेट से हराया

बख्शेंगे नहीं, आतंक से लड़ने को हम अडिग; पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी, सऊदी यात्रा अधूरी छोड़ लौटे PM मोदी, पहलगाम पर अलर्ट मोड में सरकार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद PM मोदी ने बुलाई CCS की इमरजेंसी मीटिंग, श्रीनगर में गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली-मुंबई में अलर्ट

घटनास्थल पर जाएं, आतंकी हमले के बाद सऊदी अरब से PM मोदी का निर्देश; अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, 27 मौतें, शाह आज पहलगाम जाएंगे; मोदी सऊदी अरब का दौरा छोड़ भारत पहुंचे, हाईलेवल मीटिंग करेंगे

तुम्हें नहीं मारेंगे, जाकर मोदी को बता देना...', पहलगाम आतंकी हमले की चश्मदीद महिला चीखते हुए बोलीं

पहलगाम आतंकी हमला- कलमा नहीं पढ़ सके, तो गोली मारी, पुणे के व्यापारी का सिर, कान और पीठ छलनी किया; जो छिपे उन्हें भी ढूंढकर मारा

पहलगाम हमले पर देशभर में गुस्सा, लोग बोले- कश्मीर में जात नहीं, धर्म पूछा; कैंडिल मार्च निकालकर श्रृद्धांजलि दी

पहलगाम आतंकी हमले में मारा गया कानपुर का युवक, फरवरी में ही हुई थी शादी, पहली बार गए थे घुमने

हमला देश की एकता-अखंडता पर प्रहार', आरएसएस ने की पहलगाम नृशंस आतंकी हमले की निंदा

निर्मला भी लौट रही हैं भारत, PM के वापस आते ही होगी कैबिनेट बैठक; पहलगाम हमले पर सरकार अलर्ट

पहलगाम हमले की दुनियाभर में निंदा, PM मोदी से ट्रंप करेंगे बात; पुतिन ने भी जताया दुख

अनेकता में एकता भारत की सांस्कृतिक विरासत, संविधान भी दिखाता है यही राह- मोहन भागवत

संघ प्रमुख ने कहा कि भारत इस समय नई सफलता के काल में चल रहा है। दुनिया में भी बहुत परिवर्तन हो रहे हैं। दुनिया ने कई राह पर चलते हुए उसमें असफलता पाई। अब उसे भी संपूर्ण विकास के लिए भारत और उसकी संस्कृति में ही राह दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर इस अवसर को अपनाना चाहिए और देश को नई सफलता की राह पर आगे बढ़ाने के कार्य में अपना योगदान देना चाहिए

'एक गांधी गाय की पूजा करते थे,दूसरा बीफ खाता है', रायपुर में कैलाश विजयवर्गीय बोले- राहुल हिंदी में ठीक से गांधी भी नहीं लिख पाते

महाराष्‍ट्र में हिंदी अनिवार्य भाषा नहीं होगी, राज्‍य सरकार ने 6 दिन बाद बदला फैसला; स्‍टूडेंट्स खुद चुन सकेंगे थर्ड लैंग्‍वेज

FY25 की चौथी तिमाही में HCL-टेक का मुनाफा 7.85% बढ़ा, रेवेन्यू ₹30,246 करोड़ रहा, प्रति शेयर ₹18 का डिविडेंड देगी कंपनी

बेहतरीन डेथ बॉलिंग से जीती दिल्ली, लखनऊ को 8 विकेट से हराया, पोरेल और राहुल की फिफ्टी; मुकेश कुमार को 4 विकेट

इतिहास

2013 में आज ही के दिन वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में लगाया था।

2007 में 23 अप्रैल के दिन ही रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ था।

1996 में आज ही के दिन चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव की हवाई हमले में मौत हो गई थी।

1990 में 23 अप्रैल के दिन ही नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना था।

1985 में आज ही के दिन कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया था।

1984 में 23 अप्रैल के दिन ही वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया था।

1981 में आज ही के दिन सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था।

1935 में 23 अप्रैल के दिन ही यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया था।

1908 में आज ही के दिन जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर साइन किए गए थे।

1891 में 23 अप्रैल के दिन ही रूस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया था।

1774 में आज ही के दिन ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रोहिलाखंड पर कब्जा किया था।

===============================

Previous

जयपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 1 लाख 44 हजार 583 अपात्र व्यक्तियों ने किया 'गिव अप'

Next

भारतीय रिजर्व बैंक का बैंकों को निर्देश, अक्तूबर तक अपनाएं '.bank.in' डोमेन