22/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 22 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

PM मोदी आज आएंगे राजस्थान के दौरे पर, बीकानेर में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

सावधान! चीन और बांग्लादेश में बने कपड़े बेचे तो लगेगा भारी भरकम जुर्माना एक लाख ग्यारह हजार का: व्यापारी संगठन

दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली तो इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री थे सवार

भारत ने एक और पाक अधिकारी को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित किया, 24 घंटे में देश छोड़ने का दिया आदेश

गाजा के बाद अब वेस्ट बैंक में इजरायल का वार, चपेट में आए राजनियक

'वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं', सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में केंद्र सरकार की 10 बड़ी दलीलें

अमेरिका का गोल्डन डोम: 175 अरब डॉलर का वो कवच जो कर देगा हवाई और मिसाइल हमलों को नाकाम

Weather: देश में कई जगह भारी बारिश, घरों में पानी... सड़कें बंद; महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही, दहलीज पर मानसून;

Covid 19 : फिर चिंता बढ़ाने लगा कोरोना, महाराष्ट्र में 106 तो केरल में 182 मामले दर्ज; मुंबई में दो की मौत

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत:कहा- उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया, सबकुछ खो दिया, कहीं नौकरी भी नहीं मिलेगी

तुर्किये की कंपनी का क्लियरेंस मामला, हाईकोर्ट में आज सुनवाई:सेलेबी बोली- 5 साल की परमिशन थी, भारत में हम 17 साल से काम कर रहे

ED बोली- सोनिया-राहुल के खिलाफ केस बनता है:अपराध की आय से ₹142 करोड़ कमाए; नेशनल हेराल्ड केस की अगली सुनवाई जुलाई में

Chhattisgarh Naxal Encounter: नक्सलियों पर करारा प्रहार, 1 करोड़ का इनामी बसवराजू सहित 27 ढेर, मोदी-शाह ने की सराहना

Operation Sindoor: दुनिया के सामने खुलेगी पाकिस्तान की पोल, शिंदे की अगुआई में दूसरा डेलिगेशन रवाना

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, राज्य के हर प्रखंड में बनेगी कोल्ड स्टोरेज

Pakistan School Bus Attack: पाकिस्तान में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से भरी कार को स्कूल बस से मारी टक्कर… 4 बच्चों सहित 5 की मौत

गोवा में न्यू जुआरी ब्रिज पर बनेगा 125 मीटर ऊंचा ऑब्जर्वेटरी टावर, नितिन गडकरी 23 मई को करेंगे शिलान्यास

हेरा फेरी 3: परेश रावल पर अक्षय ने ठोका 25 करोड़ का मुकदमा तो डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले-''ठीक किया उनसे उसका पैसा लगा है''

मुंबई की शान से प्लेऑफ में एंट्री, पहले सूर्या ने धोया फिर बुमराह ने बरपाया कहर; दिल्ली को 59 रनों से रौंदा

103 नए अमृत स्टेशन, 26 हजार करोड़ की सौगात, मोदी सरकार आज देश को देगी मेगा गिफ्ट

पीएम मोदी बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित मां करणी मंदिर में दर्शन करेंगे,यह वही स्थान है जिसे पाकिस्तान ने हाल ही में टारगेट करने का प्रयास किया था, लेकिन स्थानीय लोगों का विश्वास है कि मां करणी की कृपा से पाकिस्तान की मिसाइलें अपने लक्ष्य में विफल रही,अब पीएम वहां पहुंचकर भारत की आध्यात्मिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश एक साथ देंगे

पीएम मोदी वीर भूमि राजस्थान के बीकानेर दौरें पर आ रहे हैं, जहां से वे न केवल पाकिस्तान को चेतावनी देंगे, बल्कि देशवासियों को यह भरोसा भी दिलाएंगे कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है और देश का हर नागरिक महफूज हैं

भारत की सख्त कार्रवाई, पाकिस्तान उच्चायोग के एक और कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश

वक्फ कानून, सुप्रीम कोर्ट में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई, केंद्र ने दलील दी- वक्फ सिर्फ चैरिटी है, यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

ज्योति का पहलगाम हमले से कनेक्शन खंगाल रही NIA, कश्मीर में उन जगहों पर वीडियो बनाए, जहां सुरक्षा नहीं थी; हिसार कोर्ट में पेशी आज

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी और 27 नक्सलियों के मारे जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने सैन्य बलों पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और अपने लोगों के लिए शांतिपूर्ण और प्रगतिशील जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को मार गिराया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल है।

मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षाबलों और एजेंसियों की सराहना करता हूँ। यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित है --- अमित शाह

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई बताया और कहा कि अब भारत हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए शांति, सुरक्षा और विकास पर जोर दिया

वेटिंग टिकट का स्लीपर क्लास से फर्स्ट-AC में अपग्रेड बंद, रेलवे के नए नियम जारी, वेटिंग टिकट अब सिर्फ दो क्लास ऊपर अपग्रेड होगा

उद्धव मनसे के साथ गठबंधन के लिए तैयार, शिवसेना बोली- उम्मीद है राज ठाकरे महाराष्ट्र के हित में लेंगे फैसला

इंडिगो फ्लाइट में टर्बुलेंस, अगला हिस्सा टूटा, पैसेंजर्स चीखने लगे, TMC सांसद बोलीं- मौत को करीब से देखा; श्रीनगर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी-बारिश, राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट; बीते दिन दिल्ली में बारिश से 2 की मौत

मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम, दिल्ली को 59 रन से हराया, सूर्यकुमार की फिफ्टी; बुमराह-सैंटनर को 3-3 विकेट

इतिहास

22 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई को ही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। इसके लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है।

1859 में आज के दिन स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ था।

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।

1545 में आज ही के दिन शेर शाह सूरी की मृत्यु हो गई थी।

2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी थी

2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।

2008 में 22 मई को ही संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया था।

2007 में आज ही के दिन गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

2003 में आज ही के दिन अल्जीरिया में विनाशकारी भूकंप में हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।

2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी।

1996 में आज ही के दिन माइकल कैमडेसस तीसरी बार इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर चुने गए।

1993 में आज ही के दिन से विश्व जैव विविधता दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

1984 में 22 मई को ही बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।

1972 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे थे और यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।

1972 में 22 मई के दिन ही पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया गया था।

1963 में आज ही के दिन भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।

1915 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1772 में 22 मई के दिन ही राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था और उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।

1545 में आज ही के दिन 1 विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत हो गई थी।

1420 में आज ही के दिन ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया था।

I

==============================

Previous

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘देश में ऐतिहासिक परिवर्तन प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि का परिणाम‘

Next

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और सामान्य सेवा केंद्रों द्वारा ग्राम स्तरीय उद्यमियों के साथ लाइव सत्र आयोजित किया गया