22/03/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहासश

बांग्लादेश में जल्द होंगे चुनाव

Delimitation Meeting Chennai: परिसीमन पर द्रमुक की बैठक आज, CM स्टालिन बोले- यह आंदोलन की शुरुआत

AAP ने सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया:गोपाल राय की जगह लेंगे; मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी नियुक्त

बिना ब्याज पांच लाख लोन के लिए तीन लाख रजिस्ट्रेशन, 33 हजार को मिल गया कर्ज

एनकाउंटर में मारा गया हत्या और रेप की कोशिश का आरोपी, यूपी पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

गजब पाकिस्तान! क्वेटा अस्पताल से ट्रेन हाइजैक करने वाले विद्रोहियों के शव लेकर भागे प्रदर्शनकारी

16 सालों में US से वापस भारत भेजे गए 15,564 नागरिक! विदेश मंत्रालय ने संसद में दिया आंकड़ा

कर्नाटक विधानसभा में सरकारी ठेकों पर 4% मुस्लिम आरक्षण देने वाला विधेयक पास, हंगामे पर 18 BJP विधायक 6 महीने के लिए निलंबित

कृषि और किसान पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष : संसद की कार्यवाही में बार-बार स्थगन चिंताजनक, शिवराज चौहान ने कहा- किसान विरोधी है विपक्ष 

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने 370 और जम्मू-कश्मीर पर दिया बयान, कहा-सरकार न आतंकवाद को सह सकती है और न ही आतंकवादियों को

हत्या, फिर प्रेमी के साथ हिमाचल टूर... पति सौरभ को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के साथ खूब इंजॉय किया

UP News: ईद व रामनवमी की सुरक्षा को लेकर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी पुलिस, डीजीपी ने दिए निर्देश

नागपुर हिंसा- दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस:कोर्ट ने 17 आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा, मुख्यमंत्री ने कहा था - जिम्मेदार लोगों बख्शा नहीं जाएगा

सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री का मुद्दा सदन में गूंजा : कृपलानी ने किया सवाल, जवाब में बोले झाबर सिंह खर्रा 

आग के कारण लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा बंद, हज़ारों लोगों की यात्रा हुई बाधित

केंद्र सरकार ने कहा, अमेरिका द्वारा भारत पर पारस्परिक टैरिफ समेत किसी देश-विशिष्ट शुल्क नहीं लगाया गया है

लद्दाख में सड़क हादसे में सेना के 2 जवानों की मौत

मोटापे और डायबिटीज की एक साथ छुट्टी! अमेरिका की नई दवाई एक महीने में गला देगी चर्बी

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सत्र का आज होगा रंगारंग आगाज, उद्घाटन समारोह में चमक बिखेरेंगे बालीवुड के सितारे

अमित शाह की खालिस्तान समर्थकों को चेतावनी, बोले-पंजाब में कुछ लोग भिंडरांवाले बनने का प्रयास कर रहे; अब वह असम की जेल में हैं

'भ्रष्टाचार छिपाने के लिए भाषा के नाम पर जहर घोल रही द्रमुक', संसद में गरजे अमित शाह

शिक्षा के माध्यम के रूप में हो मातृभाषा का उपयोग'; संघ ने कहा- राष्ट्रीय एकता के खिलाफ साजिश चिंतनीय

डॉलर को कमजोर करने की नहीं है मंशा, BRICS पर ट्रंप के वार के बीच बोले जयशंकर

मणिपुर के राहत शिविर में नौ साल की बच्ची के मृत मिलने से हड़कंप, यौन उत्पीड़न की आशंका; कई हिरासत में

परिसीमन पर विपक्षी दलों ने बुलाई बड़ी बैठक, मोदी सरकार के खिलाफ होंगे एकजुट 

जस्टिस यशवंत वर्मा से संबंधित घटना को लेकर गलत सूचना और अफवाहें फैलाई जा रही हैं – सुप्रीम कोर्ट

रविशंकर बोले- कटघरे में ऑक्सफोर्ड सूचकांक, खुशियां गरीबी से जुड़ी नहीं; भारत में हुए कई सुधार

375 दिन में नक्सलवाद खत्म; शाह की गारंटी को पूरा करने में जुटे सशस्त्र बल, अब सरेंडर या गोली ही विकल्प

कर्नाटक विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर हंगामा, 18 BJP विधायक 6 महीने के लिए सस्पेंड; CM समेत मंत्रियों-विधायकों की सैलरी दोगुनी हुई

आगरा में छत्रपति शिवाजी का भव्य स्मारक बनाने को मिली हरी झंडी, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया शासनादेश

कोलकाता में हेड टू हेड में KKR का दबदबा, IPL का पहला मुकाबला आज: कोहली की RCB का चैलेंज, कोलकाता के पास मजबूत ऑलराउंडर्स

यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार, दिल्ली में गर्मी दिखाने लगी तेवर

इतिहास

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का हुक्म दिया। इसे इतिहास में ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है।

1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

1894: चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।

1942 : सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।

1947: लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।

1964 : कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन।

1969: भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन।

1977 : आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।

1993: पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।

2000: फ्रेंच गुयाना के कौरू से ‘इनसैट 3 बी’ का प्रक्षेपण।

2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने की घोषणा की।

2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया।

Previous

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर का अष्टम् दीक्षान्त समारोह

Next

पंजाब विधानसभा बजट सत्र में हुआ हंगामा , राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने किया वॉकआउट