02/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 02 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

युद्ध से पहले ही पाकिस्तान ने मान ली हार! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लगाई मदद की गुहार

US: 'बंद हो ईरानी तेल खरीद, जो खरीदेगा उस पर लगाएंगे नए प्रतिबंध', परमाणु वार्ता स्थगित होने पर ट्रंप की धमकी

पहलगाम हमले के बाद पाक में डर का माहौल, अब कराची और लाहौर एयरस्पेस बंद

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज की छुट्टी, चेट लीक होने पर ट्रंप ने दिखाया बाहर का रास्ता

यमुना संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 4 महीने में टैप करने होंगे सभी नाले, नहीं चलेगा कोई बहाना

Caste Census: अब बदल जाएगी सियासत की तस्वीर; मुस्लिम जातियों के साथ धर्मांतरण का आंकड़ा भी जुटाएगी सरकार

Pahalgam Attack Video: ‘आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारेंगे,’ अमित शाह ने पहलगाम के दहशतगर्दों को दी वॉर्निंग

Video: अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान का गेट बंद, गाड़ियों की लंबी कतार, रोते-बिलखते इंतजार में पाक नागरिक

बचकानी हरकतें करने लगा पाकिस्तान! भारतीय गानों के प्रसारण पर लगाई रोक, जारी किया फरमान

पूर्व IAS खेमका बोले-किसी को ठेस पहुंची तो माफ करना:34 साल में 57 तबादलों के बाद रिटायर हुए, 8 बार एक महीने भी नहीं टिके

मुंबई में WAVE समिट में PM मोदी:बोले- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां युवा एक आइडिया के जरिए क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा

छात्राओं से रेप मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार:बंगाल में लोकेशन मिली, भोपाल में छिपा था; बिहार के नबील के ही कमरे का इस्तेमाल हुआ

धर्मेंद्र प्रधान बोले- राहुल गांधी को सीरियस मत लो:उन्हें सर्वे और सेंसस का अंतर नहीं पता; खड़गे बोले- जाति जनगणना के लिए समयसीमा तय हो

अमेरिका ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की और आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया

Pahalgam Attack Update: 'आप सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं'... SC ने पहलगाम हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

तहव्वुर राणा के वॉयस सैंपल और लिखावट के नमूने लेगी NIA, पटियाला हाउस कोर्ट ने दी मंजूरी

‘देश और धर्म के खिलाफ पोस्ट करना गंभीर अपराध’... मध्य प्रदेश में नसीम बानो को जमानत नहीं, नौकरी भी गई

RR vs MI : जयपुर में 13 साल बाद जीती मुंबई इंडियंस, 100 रन से हारी राजस्थान

आतंकियों को अमित शाह की चेतावनी: 'चुन-चुन कर जवाब मिलेगा'; भारत की इंच-इंच भूमि से आतंकवाद मिटाने का संकल्प

अमित शाह, 'हमारे 27 नागरिकों की जान लेकर आतंकवादी लड़ाई जीत गए हैं, उन्हें इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए।' उन्होंने कहा, वे यह संकल्प दोहराना चाहते हैं कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उन्हें निश्चित रूप से उसका उचित दंड दिया जाएगा।

भ्रामक खबरें ना फैलाएं; भारत-पाक तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय की मीडिया से अपील

खरगे ने कहा- केंद्र आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा को हटाए और इसे बढ़ाकर 68 फीसदी करे। वहीं उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई। उन्होंने पूछा, 'हमें बताएं कि पहलगाम में क्या और क्यों हुआ। क्या यह केंद्रीय बलों, स्थानीय पुलिस या सीमा सुरक्षा बलों की खुफिया और सुरक्षा चूक के कारण हुआ?

केंद्र सरकार के द्वारा आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने की घोषणा के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इसका श्रेय राहुल गांधी को दे रहें हैं। इसी बीच भाजपा प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस नेताओं द्वारा इस प्रकार के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तमाशा कर रही है

जाति जनगणना पर बोले राउत- फैसला राहुल गांधी की जीत,पहलगाम से ध्यान हटाने के लिए चला जाति जनगणना कार्ड, भारत-पाक तनाव के बीच संजय राउत का दावा

मतदाता सूची को सटीक और वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी, बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग की कवायद

पहलगाम हमला, INS सूरत हजीरा पोर्ट पर तैनात, अरब सागर में एंटी शिप-एंटी एयरक्राफ्ट युद्धाभ्यास; शाह बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा

लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी बोलीं- कश्मीरियों-मुस्लिमों के खिलाफ न जाएं, जिन्होंने लोगों को मारा, उन्हें सजा मिले; हमें शांति और इंसाफ चाहिए

अटारी-वाघा बॉर्डर पूरी तरह से बंद, सात दिनों में 911 पाकिस्तानियों ने छोड़ा भारत

चीन ने PAK को दिया समर्थन तो खुलकर सामने आया अमेरिका, भारत के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले महीने गणगौर पूजा के दौरान लगी आग में वह झुलस गई थीं

गंगोत्री-यमुनोत्री के पट खुले, श्रद्धालु बोले- आने में डर लगा, लोगों में पहलगाम हमले का गुस्सा, साधु बोले- मोदीजी पाकिस्तान पर हमला करें

राममंदिर के 6 दरवाजों पर 18Kg सोना मढ़ा जा रहा, मुख्य कलश पर भी लगेगा; सिंहासन पर विराजमान होंगे राम-सीता

GST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले साल की तुलना में 12.6% की बढ़ोतरी, अप्रैल 2025 में 2.37 लाख करोड़ रुपए का राजस्व

आंकड़ों में ट्रंप के पहले 100 दिन: 80 साल में US के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति, शेयर बाजार भी सबसे ज्यादा गिरे

राजस्थान IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर, मुंबई ने 100 रन से हराया, टीम लगातार छठा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आई

इतिहास

  • 2003 में आज ही कि दन भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था, लेकिन यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

  • 1997 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था और 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्राइम मिनिस्टर बने थे।

  • 1986 में आज ही के दिन अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनी थीं।

  • 1968 में 2 मई के दिन ही लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।

  • 1968 में 2 मई के दिन ही लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया था।

  • 1952 में दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।

  • 1949 में महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।

  • 1945 में इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

  • 1929 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।

  • 1924 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इंकार कर दिया था।

  • 1519 में आज ही के दिन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।

Previous

कृषि विभाग की योजनाओं के बजट का पूरा सदुपयोग करें : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Next

सिंधी समाज का सामूहिक विवाह समारोह— देवनानी ने पांच जोडों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये