01/05/25

सिंधी समाज का सामूहिक विवाह समारोह— देवनानी ने पांच जोडों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये

एन.एस. बाछल, 01 मई, जयपुर।

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को प्रताप नगर, जयपुर में स्‍वामी लीला शाह सेवा समिति‍ द्वारा आयोजित अठारहवें सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोडों को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किये।

देवनानी ने कहा कि सामूहिक विवाह सराहनीय कार्य है। इससे दहेज प्रथा जैसी कुरुतियों पर रोक लगती है। समाज के लोगों को ऐसे पुण्यवादी कार्य में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि मानव जीवन के 16 संस्‍कारों में विवाह भी एक संस्‍कार है। इस अवसर पर देवनानी ने नवविवाहित युगलों को उनके उज्‍ज्‍वल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

देवनानी ने कहा कि संत लीला शाह ने समाज को नई दिशा दी। लोगों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि परोपकार के कार्य करने से जीवन सफल होता है।

इस अवसर पर रवि नैयर, सूरज खत्री सहित समाज के गणमान्‍य नागरिक और नव विवाहित युगलों के परिजन मौजूद थे।  

Previous

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

Next

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई में निवेशकों के साथ वार्तालाप किया; अंबानी, बिड़ला, टाटा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में रुचि जताई