आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 15 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया है। जिसके बाद उसके क्रैश हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना है।
ईरान-इजराइल के बीच जंग शुरू होने के बाद से मिडिल ईस्ट में स्थिति बिगड़ गई। जिसे लेकर अब अमेरिका और रूस भी परेशान दिखने लगा है। ईरान, रूस का सहयोगी और इजराइल, अमेरिका का। ऐसे में दोनों देश अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से भी इस जंग में शामिल हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की है।
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण कई राज्यों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे।
इजरायल ने सीधे तौर पर वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को चेतावनी दी है। इजरायल ने कहा है कि 'ईरान के मिसाइल हमले अगर नहीं रुके तो उसे जलने से कोई नहीं रोक सकता।'
मध्य प्रदेश के पचमा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन महिलाओं सहित 4 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से कुछ नक्सली भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अनुसार, अब तक नौ डीएनए सैंपलों का मिलान सफलतापूर्वक किया जा चुका है, और एक शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी सैंपलों के मिलान की प्रक्रिया चल रही है।
यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की गई।
इजरायल ने सीधे तौर पर वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को चेतावनी दी है। इजरायल ने कहा है कि 'ईरान के मिसाइल हमले अगर नहीं रुके तो उसे जलने से कोई नहीं रोक सकता।' इस बीच, इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने शनिवार को दावा किया कि इजराइली वायु सेना ने ईरान की प्रतिरक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी है।
ग्रेटर नोएडा की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दर्जन भर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गईं हैं। जानकारी के मुताबिक इस आगजनी में किसी तरह के जनहानि नहीं हुई है। आग अब काबू में बताई जा रही है।
पचमा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन महिलाओं सहित 4 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से कुछ नक्सली भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में 90 सीटों वाली विधानसभा में नेकां के 42 विधायक और कांग्रेस के छह विधायक हैं। इसके अलावा सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं, डोडा से विधायक मेहराज मलिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेता हूं।
इतिहास
कांग्रेस ने 1947 में 14-15 जून को नयी दिल्ली में हुए अपने अधिवेशन में बंटवारे के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला यह जख्म दे गए। यह सिर्फ दो मुल्कों का नहीं बल्कि घरों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।
2008 – आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी।
2006 – भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली थी।
1979 – प्रसिद्ध कवि, लेखक, और संपादक उउर एस परमेस्वार अय्यर का निधन हुआ था।
1950 – भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ था।
1908 : कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत।
1896 : जापान के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ली।