25/06/25

आज का राशिफल (25 जून 2025)

आज का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यहाँ सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल दिया गया है:

मेष राशि (Aries)

नए विचारों और योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

भाग्य का साथ मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ के रास्ते बनेंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। निजी रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini)

विदेश से संबंधित काम बनेंगे। धैर्य से फैसले करने का समय है, रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने का लाभ होगा, दिन प्रसन्नता से भरा होगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपकी भावनाएं प्रबल रहेंगी। किसी से बेवजह उलझने से बचें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है।

सिंह राशि (Leo)

आय में वृद्धि बनी रहेगी और लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिभा प्रदर्शन उम्दा बनाए रखेंगे। परिजनों का साथ और सहयोग मिलेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं, मानसिक तनाव कम होगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार मध्यम रहेगा।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखें। काम की अधिकता रहेगी, धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा मध्यम रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बड़े निर्णय अभी टाल दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

करियर में बड़ी सफलता मिलेगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मन की टेंशन दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। धन लाभ के योग हैं, करियर में सफलता के योग हैं। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

रुका हुआ धन प्राप्त होगा, काम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि (Pisces)

निर्णयों में जल्दबाजी न करें। मानसिक तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नए ऑर्डर मिलने की भी संभावना है।

Previous

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा, अरनिया कलां में शिक्षा मंत्री ने किया शिविर का शुभारंभ

Next

इतिहास रचने से कुछ घंटे दूर भारत, अंतरिक्ष के लिए आज उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला